जेएनयू और जामिया के बाद अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में विवाद, बीबीसी डॉक्यूमेंट्री में सामने आई संघ की प्रतिक्रिया
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का विवाद दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) और आबेंडकर तक पहुंच गया है। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने आबेंडकर यूनिवर्सिटी (कश्मीरी गेट परिसर) में दोपहर एक बजे स्क्रीनिंग रखी। प्रशासन ने कैंपस की बिजली काट दी। इसके बाद छात्र लैपटॉप और मोबाइल पर विवादित डॉक्यूमेंट्री देखने लगे। डीयू में भी स्टूडेंट्स के दो संगठनों ने विवादित डॉक्यूमेंट्री दिखाने का ऐलान किया है। कांग्रेस की स्टूडेंट विंग नैशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने नॉर्थ कैंपस में शाम चार बजे बुलाया है। वहीं, भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन ने भी नॉर्थ कैंपस में शाम पांच बजे स्क्रीनिंग का ऐलान किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी है। डीयू प्रॉक्टर रजनी अब्बी ने PTI से कहा कि यूनिवर्सिटी ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखा है। अब्बी ने कहा कि कैंपस में पुलिस तैनात की जाएगी। इस फिल्म को सरकार ने प्रतिबंधित किया है।'
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बुधवार को जामिया मिलिया इस्लामिया और मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में बवाल हो चुका है। BBC यानी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' नाम से डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाई है। इसके दो एपिसोड ऑन-एयर हो चुके हैं।
पांचजन्य ने बीबीसी को बताया टूलकिट
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की हिन्दी पत्रिका पांचजन्य ने बीबीसी पर तीखा निशाना साधते हुए कहा है कि बीबीसी एक टूलकिट है जो भारत के जनमानस में झूठ और दुष्प्रचार थोपने का प्रयास कर रहा है। पांचजन्य पत्रिका ने कहा कि बीबीसी एक टूलकिट और देश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस का हिट जॉब है जो भारत के जनमानस में झूठ और दुष्प्रचार थोपने का प्रयास कर रहा है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review