Modinagar : तिरंगा यात्रा रोकने से बिफरे भाकियू कार्यकर्ता 

Modinagar : तिरंगा यात्रा रोकने से बिफरे भाकियू कार्यकर्ता 

- दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगाया जाम, पुलिस फोर्स तैनात

मोदीनगर। मोदीनगर में तिरंगा यात्रा रोकने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 11:40 बजे दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि जिलाध्यक्ष को तुरंत रिहा किया जाए। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।


भाकियू द्वारा पहले घोषित तिरंगा यात्रा के आह्वान के चलते पुलिस प्रशासन ने नगर और ग्रामीण क्षेत्र के भाकियू नेताओं को उनके घर में नजरबंद कर लिया। इस दौरान आक्रोशित भाकियू नेताओं ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर जाम भी लगा दिया।

दरअसल भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों से अपने-अपने क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालने का आह्वान किया था। इसी के चलते पुलिस प्रशासन ने नगर अध्यक्ष पप्पी नेहरा, एनसीआर उपाध्यक्ष सतेंद्र त्यागी और अन्य कई नेताओं को उनके घरों पर तड़के से ही नजर बंद कर दिया।

पप्पी नेहरा के मुताबिक, रात 2:00 बजे से ही पुलिस ने उन्हीं के आवास पर उन्हें नजर बंद कर दिया। उधर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर भी जाम लगा दिया। भाकियू के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह को नजर बंद करने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 11:40 बजे दिल्ली-मेरठ मार्ग को जाम कर दिया। जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर किसान जाम लगाकर हंगामा कर रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram