गर्मियों में करें इन पांच फलों का सेवन जिससे कोलेस्ट्रॉल होता है कम
कोलेस्ट्रॉल हमारे ब्लड में पाया जाने वाला एक मोम जैसा पदार्थ होता है, जो हार्मोन्स और डाइजेस्टिव एंजाइम बनाने के लिए जरूरी होता है. शरीर में टोटल कोलेस्ट्रॉल 200 mg/dL तक नॉर्मल माना जाता है. जब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नॉर्मल से ज्यादा हो जाए, तो यह हार्ट को होने वाली ब्लड की सप्लाई डिस्टर्ब कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक आ सकता है. यही कारण है कि लोगों को हमेशा अपना कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखना चाहिए.
आज के जमाने में लाखों की तादाद में लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं. अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि फलों का सही मात्रा में सेवन किया जाए, तो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है.
संतरा- अब तक आपने सुना होगा कि विटामिन C से भरपूर संतरा इम्यूनिटी बूस्ट करता है, लेकिन यह हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी वरदान साबित हो सकता है. ईट दिस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक कई स्टडीज में यह बात सामने आई है कि संतरे का जूस पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) और टोटल कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है. ऑरेंज जूस से पुरुषों में लो HDL कंसंट्रेशन का खतरा 23 प्रतिशत तक कम हो जाता है. इससे हार्ट हेल्थ भी इंप्रूव होती है.
सेब- आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि अगर रोज एक सेब खाया जाए, तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को भी यह नियम जरूर अपनाना चाहिए. सेब में सॉल्यूबल फाइबर पेक्टिन की भरपूर मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व आपकी हेल्थ को कई फायदे देते है और डाइजेस्टिव सिस्टम को बेहतर बनाने में सहायता करते हैं.
तरबूज- गर्मियों का फल तरबूज भी लोगों को कई बीमारियों से राहत दिलाता है. यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए बेहतरीन फल है. तरबूज में लाइकोपीन पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोकता है. तरबूज का जूस भी आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है. आप तरबूज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. अगर सर्दियों में संभव हो तो इसका सेवन सही मात्रा में करना चाहिए.
सूखा आलूबुखारा- आलूबुखारा खाने में बेहद टेस्टी होता है और इसमें पोषक तत्वों का खजाना होता है. सूखा आलूबुखारा खाने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या से राहत मिल सकती है. एक स्टडी के अनुसार हर दिन करीब 50 ग्राम सूखे आलूबुखारा खाने से पोस्ट मेनोपॉजल महिलाओं में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है. इससे शरीर की इंफ्लेमेशन कम होती है और एंटीऑक्सीडेंट एक्टिविटी बढ़ जाती हैं.
स्ट्रॉबेरी- बेरीज का सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है. स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरी, ब्लूबेरी समेत तमाम बेरीज में अधिक मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स पाएं जाते हैं, जिनसे बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है. इसमें फाइबर की भी काफी मात्रा होती है, जिससे हेल्थ को कई फायदे होते हैं. आप मौसम के अनुसार बेरीज को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review