आज का इतिहास 28 दिसंबर
28 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- गैलीलियो ने 1612 में नेप्च्यून ग्रह को देखा और इसे स्थिर तारे की संज्ञा दी।
- किंग ताकसिन 1767 में थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
- स्पेन ने 1836 में मेक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
- आईओवा 1846 में 29वां अमेरिकी प्रांत बना।
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन 1885 में बंबई में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
- सिनेमा के इतिहास में 1895 में पहली बार किसी कहानी को फ़िल्म का रूप दिया गया। यह फ़िल्म फ्रांस के अविष्कारक लूमीर बंधुओं ने बनाई जिन्हें फ़िल्म जगत का जनक कहा जाता है।
- दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर ने 1906 में अपना दूसरा उदारवादी संविधान अंगीकार किया।
- इटली के मेसिना में 1908 में आये भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।
- इंपिरियल एयरवेज ने 1926 में भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
- कोलकाता में 1928 में पहली बार बोलती फ़िल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
- रॉबर्ट सुलिवन 1942 में पहले पायलट बने, जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
- द पीक डिस्ट्रिक्ट 1950 में ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
- अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के मियामी में 1968 में हुए पोप उत्सव में एक लाख लोग शामिल हुए।
- जर्मनी के तानाशाह के उप प्रमुख मार्टिन बोरमान्नस की 1972 में अस्थियां मिलीं।
- भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मद्रास टेस्ट में अपना 30 वां शतक जड़कर महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमेन का रिकॉर्ड तोड़ा था।
- पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की 1995 में एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने
- विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश।
- भारतीय डाक विभाग द्वारा 2000 में वीरता पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में पांच डाक टिकटों के सेट में 3 रुपये का एक सचित्र डाक टिकट जारी किया गया।
28 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
- इंग्लैंड की राजकुमारी एलिजाबेथ का जन्म 1635 में हुआ।
- मराठी उपन्यासकार, आलोचक तथा पत्रकार गजानन त्र्यंबक माडखोलकर का जन्म 1900 में हुआ।
- हंगरी के गणितज्ञ और वैज्ञानिक जॉन फ़ॉन न्यूमन का जन्म 1903 में हुआ।
- अमेरिकन कॉमिक्स निर्माता (मार्बल कॉमिक्स) स्टैन ली का जन्म 1922 में हुआ।
- भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का जन्म 1932 में हुआ।
- भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का जन्म 1937 में हुआ।
- भारतीय राजनेता अरुण जेटली का जन्म 1952 में हुआ।
- लिनक्स के कर्नल के रचायिता लिनुस टॉरवॉल्ड्स का जन्म 1969 में हुआ।
- रामायण प्रवक्ता आचार्य पंडित पुनीत द्विवेदी का जन्म 1991 में हुआ।
28 दिसंबर को हुए निधन
- ब्रिटिश इतिहासकार थामस बैबिन्गटन मैक्यावले का 1859 में निधन हुआ।
- सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता सुन्दरलाल शर्मा का 1940 में निधन हुआ।
- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरा लाल शास्त्री का 1974 में निधन हुआ।
- हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत का 1977 में निधन हुआ।
28 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण दिवस
- केन्द्रीय आरक्षी पुलिस दिवस
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review