Connect Trailer Release: नयनतारा की आने वाली फिल्म कनेक्ट का ट्रेलर रिलीज, इस दिन पर्दें में आएगी फिल्म

Connect Trailer Release: नयनतारा की आने वाली फिल्म कनेक्ट का ट्रेलर रिलीज, इस दिन पर्दें में आएगी फिल्म

Connect Trailer Release: नयनतारा की आने वाली फिल्म ‘कनेक्ट' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म कनेक्ट के इस ट्रेलर को बीते शुक्रवार को रिलीज किया गया है। अश्विन सरवनन द्वार डायरेक्टेड फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है। वहीं इसमें कई खूबसूरत सीन भी फिलमाए गए हैं। फिल्म में अनुपम खेर भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कनेक्ट' तमिल की पहली ऐसी फिल्म है जो बिना किसी इंटरवल के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म का ट्रेलर देख कर लगता है कि फिल्म थिएटर में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। ट्रेलर रिलीज के बाद अब दर्शकों को इसके थिएटर में रिलीज होने का इंतजार है। फिल्म 22 दिसंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि नयनतारा की बेटी है अम्मू। वहीं विनय अनके पति की भूमिका में नजर आ रहे हैं। सत्यराज उनके पिता के रोल में हैं। ट्रेलर में एक खुशहाल परिवार को दिखाया गया है। जिसके बाद लॉकडाउन की अनाउंसमेंट होती है और नयन तारा अपनी बेटी के साथ घर में फंस जाती हैं। वहीं उनकी बेटी किसी आत्मा से मिलना चाहती है। जिसके लिए वो प्रयास भी करती है। लेकिन गलती से वो किसी और आत्मा को आमंत्रित कर देती है।

जिसके बाद नयनतारा को ये पता चलता है उनकी बेटी पर किसी आत्मा का साया है। और वो अपनी बेटी को उन हालतों से निकालने की कोशिश करती दिखाई देती हैं। फिल्म में अनुपम खेर एक पुजारी की भूमिका में हैं, जो नयनतारा की बेटी पर से उस भूत को हटाने का सुझाव देते हैं।

आपको बता दें कि नयनतारा की विग्नेश शिवम के साथ ये दूसरी फिल्म कर चुकी हैं। वो पहले भी पति विग्नेश शिवम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘काथू वाकुला रेंदु कधल' में काम करते हुए नजर आ चुकी हैं। सस्पेंस और थ्रिलर से सराबोर ‘कनेक्ट' के ट्रेलर में जबरदस्त म्यूजिक भी है। वही देखने से लग रहा है कि सिनेमेटोग्राफी भी कमाल की है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram