नैनीताल जानें का है प्लान तो ये खबर आपके लिए... ये काम किया तो नहीं मिलेगा प्रवेश

नैनीताल जानें का है प्लान तो ये खबर आपके लिए... ये काम किया तो नहीं मिलेगा प्रवेश

नैनीताल: पर्यटन सीजन के दौरान नैनीताल आने का प्लान कर रहें तो ये खबर आपके काम की है। अब नैनीताल में सिर्फ उन्हीं वाहनों को प्रवेश मिल पाएगा जिन्होंने पर्यटन विभाग में पंजीकृत होटलों, गेस्ट हाउस और होमस्टे में बुकिंग की होगी। गैर पंजीकृत होटलों में बुकिंग कराने वाले पर्यटकों के वाहन एंट्री प्वाइंट पर ही रोक दिए जाएंगे। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को डीएम धीराज गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया।

बैठक में पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि शहर के कई मार्गों पर सड़क किनारे खड़े वाहन जाम का कारण बनते है। एंट्री प्वाइंट पर पर्यटक वाहनों को रोक तो दिया जाता है, मगर वहां बिजली, पानी व शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा नहीं होने से पर्यटकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। इस पर डीएम ने शहर का भीतरी यातायात प्लान बनाने के साथ ही उसे प्रभावी रूप से लागू कराने के निर्देश दिए, साथ ही रूसी बाइपास में अतिरिक्त शौचालय तथा बिजली पानी की व्यवस्था करने को कहा।

पर्यटक वाहनों की सुरक्षा को लेकर करीब 30 से 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर सहमित बनी। इसके लिए जिला पंचायत संबंधित ठेकेदार के साथ मिलकर स्थान का चयन करेगी। शहर के भीतर जाम की स्थिति से निपटने को तल्लीताल लेकब्रिज टैक्स बूथ पर कर्मचारी बढ़ाने तथा कालाढूंगी मार्ग पर वाटरफाल के समीप सड़क पर वाहन पार्किंग बंद करने पर भी सहमित बनी। हर साल रमजान की समाप्ति के बाद बाइकों से नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या अचानक बहुत बढ़ जाती है। जिससे शहर जाम हो जाता है। इस सीजन में दोपहिया वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश नहीं मिल पाएगा। 23 अप्रैल से बंपर पर्यटकों की आमद होने की उम्मीद है। इसलिए इस तिथि से ही इस नियम को लागू कर दिया जाएगा।

शहर में पर्यटन विभाग में महज 270 होटल व 80 होम स्टे ही पंजीकृत हैं जबकि इससे कई गुना अधिक होटल व होमस्टे बिना पंजीकरण के ही संचालित हो रहे हैं। डीएम ने पंजीकृत होटलों व पार्किंग क्षमता की होर्डिंग बनाकर एंट्री प्वाइंट पर लगाने के निर्देश पर्यटन विभाग को दिए हैं। बिना पंजीकरण संचालित होटलों में चेकिंग कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पटुवाडांगर-बेल बसानी मार्ग पर यातायात संचालित करने पर सहमति बनी है। सीजन के दौरान मार्ग पर यातायात वनवे रहेगा। दिल्ली व अन्य शहरों की ओर जाने वाले वाहन पटुवाडांगर-बेल बसानी मार्ग से सीधे कालाढूंगी निकलेंगे। इससे हल्द्वानी में भी जाम की स्थिति नहीं बनेगी। डीएम ने लोनिवि को पटुवाडांगर एंट्री प्वाइंट के समीप मार्ग चौड़ा करने को कहा।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram