HP Budget Session: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा, भाजपा के 15 विधायक सदन से निष्कासित

HP Budget Session: मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा, भाजपा के 15 विधायक सदन से निष्कासित


नई दिल्ली। हिंदी पट्टी से कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व पूरी तरह खत्म होने के कगार पर है। एक मात्र राज्य हिमाचल प्रदेश जहां अभी कांग्रेस की सरकार है वहां भी सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। कुछ देर पहले ही पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रामादित्य सिंह ने रोते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

सस्पेंड होने वाले 15 भाजपा विधायकों में जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंस राज, जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूरन ठाकुर, इंदर सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर और इंदर शामिल हैं।

कुछ देर पहले ही कांग्रेस सरकार में मंत्री और पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने रोते हुआ अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया और कहा "मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि मैंने पार्टी आलाकमान को वास्तविक स्थिति से अवगत करा दिया है। अब गेंद पार्टी आलाकमान के पाले में है, उन्हें तय करना है कि आगे की रणनीति क्या होगी। लेकिन मुझे जो कहना था वह बहुत स्पष्ट और स्पष्ट था। यह बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा गया है...आने वाले समय में जो भी होगा वह पार्टी आलाकमान के साथ विचार-विमर्श करके किया जाएगा। मुझे यकीन है कि जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह संगठन, पार्टी और इस राज्य के लोगों के व्यापक हित में लिया जाएगा।"

बता दें कि ये संकट मंगलवार को उस समय आया जब सत्ताधारी कांग्रेस के छह विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। इस वजह से भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस के जाने-माने चेहरे अभिषेक मनु सिंघवी को हराया दिया। आज सुबह पूर्व सीएम और बीजेपी नेता जयराम ठाकुर भी गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला से मिले जिसके बाद से सियासी हलचल और तेज हो गयी और विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के लिए मंच तैयार कर दिया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram