उत्तराखंड: जाने आखिर क्यों कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों के लिए रात्रि विश्राम हुआ बंद
हल्द्वानी: नैनीताल जिले में घूमने आने वालों के लिए जरूरी खबर है। कार्बेट नेशनल पार्क में नाइट स्टे बंद हो गया है। इसके अलावा ढिकाला जोन में पर्यटकों की एंट्री को भी बंद कर दिया गया है। मानसून को देखते हुए कॉर्बेट पार्क में रात्रि विश्राम की सुविधा 15 जून को बंद हो जाती है। बता दें कि ढिकाला जोन में सफारी अब 15 नवंबर से मिलेगी। आठ माह तक खुल रहने के बाद कार्बेट पार्क को सुरक्षा के लिहाज से बंद किया गया है।
कार्बेट पार्क में ढिकाला, बिजरानी, झिरना, ढेला आदि पर्यटन जोन में नाइट स्टे की सुविधा भले ही बंद हो गई हो लेकिन अब पर्यटक ढिकाला को छोड़कर अन्य जोन में केवल दिन की सफारी करेंगे। हालांकि 30 जून को बिजरानी रेंज में सफारी भी बंद हो जाएगी।
जबकि ढेला और झिरना जोन ही बरसात में खुले रहेंगे। 15 नवंबर को पार्क का ढिकाला जोन खुलेगा। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से दो साल काफी नुकसान हुआ था और इसी को देखते हुए कॉर्बेट पार्क को 15 नवंबर की बजाए 15 अक्टूबर को खोला गया था। इस साल रिकॉर्ड पर्यटक कॉर्बेट पहुंचे, जिससे पर्यटन से जुड़े कारोबारियों ने राहत की सांस ली।
बता दें कि मानसून में जंगल के रास्ते खराब हो जाते हैं। यह सैलानियों की सुरक्षा के लिहाज बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। इसी वजह से कॉर्बेट को हर साल बंद किया जाता है। सीटीआर के निदेशक नरेश कुमार ने बताया कि नाइट स्टे की सुविधा अक्टूबर या नवम्बर की स्थिति के अनुसार खोला जाएगा। 30 जून से बिजरानी जोन भी पर्यटकों के डे विजिट के लिए बंद हो जाएगा।कॉर्बेट नेशनल पार्क में बुधवार को ढिकाला समेत सभी जोनों में रात्रि विश्राम की व्यवस्था बंद होने के बाद बिजरानी जोन में सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review