CM योगी का नया आदेश : यूपी में इस तारीख तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद, दफ्तरों में भी लंच का समय निर्धारित

CM योगी का नया आदेश : यूपी में इस तारीख तक पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद, दफ्तरों में भी लंच का समय निर्धारित

लखनऊ: योगी सरकार ने सोमवार रात उत्तर प्रदेश पुलिस और सरकारी कर्मचारियों को लेकर दो बड़े फैसले लिए। दोनों फैसले कानून-व्यवस्था सुधारने को लेकर लिए गए हैं। आइए जानते हैं दोनों फैसलों को। पहला पुलिस की आगामी 4 मई तक की छुट्टी रद कर दी गई है । जिसमें सिपाही, थानेदार और पुलिस अधीक्षक सभी शामिल हैं। इसके साथ योगी सरकार ने यह भी आदेश जारी किया है जो अधिकारी छुट्टी पर गए हैं वह 24 घंटे के अंदर हर हाल में लौट आएं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस व्यवस्था को लेकर आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आने वाले दिनों में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस की छुट्टियां रद की गई हैं। इसके शासनादेश भी जारी कर दिए गए हैं। अब योगी सरकार का दूसरा फैसला जानते हैं। प्रदेश के सरकारी ऑफिसों में काफी देर तक से लंच टाइम को लेकर शिकायतें मिल रही थी। जिसमें कर्मचारी और अफसर ऑफिसों में लंच के नाम पर काफी देर तक आराम फरमाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में सरकारी अधिकारियों के लिए लंच का समय निर्धारित कर दिया गया है।

सरकारी कार्यालयों में अब दोपहर 1 से 1:30 बजे तक लंच का समय रहेगा। यानी अब सरकारी ऑफिसों में लंच का समय केवल आधे घंटे का होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। योगी सरकार के इस नए आदेश के बाद अब ऑफिस में मिलने वाली आम जनता और फरियादियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इन दोनों आदेशों का अगर अवहेलना की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram