भारत के बुनियादी ढांचे के विकास को प्रभावित कर रहा चीन
नई दिल्ली :चीन पर अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट' में भारत-चीन सीमा के साथ एलएसी में चीनी गांव का जिक्र किया गया है. अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि वर्षों से उन्होंने क्षेत्र में एक सेना चौकी बनाए रखी है और चीन की ओर से विभिन्न निर्माण थोड़े समय में नहीं कराया गया है ,खबर है के चीन ने पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर लोंगजू में पूरा गांव बसा लिया है. रक्षा सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में सीमा के पास लोंगजू में गांव का बसाया गया है. भारत-चीन सीमा पर स्थित लोंगजू पर एक ऑपरेशन के दौरान साल 1959 में चीनी सेना पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने असम राइफल्स के पोस्ट पर कब्जा जमा लिया था.
'चीन पर अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट' में भारत-चीन सीमा के साथ एलएसी में चीनी गांव का जिक्र किया गया है. अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया गया है कि वर्षों से उन्होंने क्षेत्र में एक सेना चौकी बनाए रखी है और चीन की ओर से विभिन्न निर्माण थोड़े समय में नहीं कराया गया है.
'चीन को शामिल करने वाले सैन्य और सुरक्षा विकास पर अमेरिकी रक्षा विभाग की रिपोर्ट' में भारत-चीन सीमा के साथ एलएसी में चीनी गांव के उल्लेख पर रक्षा सूत्र ने बताया कि ऊपरी सुबनसिरी जिले में विवादित सीमा के साथ गांव चीन द्वारा नियंत्रित क्षेत्र में है.
अमेरिकी रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि चीनी मीडिया ने एलएसी के पास भारत के बुनियादी ढांचे के विकास को प्रभावित करने की कोशिश की. इस काम के लिए चीनी मीडिया तनाव बढ़ाने का आरोप भारत पर लगाता रहा. चीन ने अपने दावे वाली जमीन से सेना को पीछे हटाने से भी साफ इनकार कर दिया था.
उसने शर्त रखी कि वह तब तक सेना को पीछे नहीं हटाएगा, जब तक उसके दावे वाली जमीन से भारतीय सेना पीछे नहीं हट जाती और उस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे में सुधार के काम को रोका नहीं जाता. अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि चीन ने भारत को अमेरिका के साथ संबंधों को प्रगाढ़ बनाने से रोकने की कोशिश की है.
रिपोर्ट में कहा है कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) के अधिकारियों ने आधिकारिक बयानों और राष्ट्रीय मीडिया के माध्यम से भारत को वाशिंगटन के साथ अपने संबंधों को गहरा करने से रोकने के लिए असफल प्रयास किया है. इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पीआरसी के अधिकारियों ने भारत पर अमेरिकी नीति का एकमात्र उपकरण होने का आरोप लगाते हुए गतिरोध के दौरान और बाद में वाशिंगटन के साथ अपने संबंधों को गहरा करने से रोकने के लिए असफल कोशिश की है.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review