अब यूपी में आम आदमी पार्टी ने हाउस टैक्स हाफ वाटर टैक्स माफ का दिया नारा
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में अब आम आदमी पार्टी (आप) की एंट्री.हो गई है। मेरठ पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी कह दिया है की चुनाव में उनका नारा रहेगा हाउस टैक्स हाफ वाटर टैक्स माफ का नारा । इसी नारे के साथ आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव लड़ेगी
यूपी नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एंट्री कर ली है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज अपनी पार्टी को राष्टीय पार्टी का दर्जा देने का मेरठ में जश्न मनाया इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे यूपी में मज़बूती से चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि मेयर नगरपालिका चेयरमैन नगरपंचायत चेयरमैन पद पर यूपी भर में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी उतारेगी. संजय सिंह ने कहा कि वो यूपी की जनता से अपील करते हैं कि झाड़ूवालों को दे दीजिए शहर की सफाई का काम. उन्होंने मेरठ में मेयर पद के उम्मीदवार के लिए आप की तरफ से ऋचा सिंह के नाम का प्रस्ताव दिया. सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक साल से आम आदमी पार्टी नगर निकाय की तैयारी कर रही है. हाउस टैक्स हाफ वाटर टैक्स माफ के नारे के साथ आप चुनाव लड़ेगी. संजय सिंह ने कहा कि वार्ड स्तर पर बूथ स्तर पर हमने तैयारी की है. वार्ड के प्रत्याशी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेंगे.
संजय सिंह ने कहा कि आप को राष्ट्रीय पार्टी घोषित कर दिया गया है. दस साल के अंदर राष्ट्रीय पार्टी बनना सपने के सच करने जैसा है. जिन पार्टियों का दर्जा छिना है उनको चुनाव आयोग में अपील करनी चाहिए. रालोद से क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा छीने जाने पर संजय ने कहा कि उनकी पार्टी को चुनाव आयोग के समक्ष पक्ष रखना चाहिए. वहीं माफिया अतीक अहमद पर हो रही कार्रवाई पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि माफियाओं पर कार्रवाई हो रही है लेकिन क्या अपराध पर नियंत्रण हुआ. जि़लों के नाम बदलने के सवाल पर संजय सिंह ने कहा कि काम भी बदलो.
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review