गूगल ने भारत में बाल दिवस के मौके पर गूगल फॉर डूडल कॉम्पिटिशन के विजेताओं का किया ऐलान

गूगल ने भारत में बाल दिवस के मौके पर गूगल फॉर डूडल कॉम्पिटिशन के विजेताओं का किया ऐलान

भारत में आज यानी कि 14 नवंबर के दिन देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आज के दिन टेक दिग्गज गूगल ने भारत में बाल दिवस के मौके पर गूगल फॉर डूडल कॉम्पिटिशन के लिए के विजेताओं का ऐलान किया है। बंगाल के श्लोक मुखर्जी इसमें प्रथम विजेता बने हैं। इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज सब्जेक्ट पर बनाए गए श्लोक के डूडल को देशभर से चुनी गई 20 एंट्रीज में से सबसे ज्यादा वोट प्राप्त हुए हैं। इस डूडल को Google ने इसे अपने होम पेज पर 13 नवंबर की रात को 12 बजे लाइव किया।

गूगड डूडल की इस प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा भारतीय शहरों के कक्षा 1 से 10 के बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें 1,15,000 से अधिक एंट्री थीं। श्लोक के डूडल का टाइटल 'इंडिया ऑन द सेंटर स्टेज' है। इसमें भविष्य में भारत की वैज्ञानिक प्रगति को और गति का पता चलता है। 

कंटेंस्ट की थीम पर बेस्ड श्लोक का डूडल "अगले 25 सालों में मेरा भारत होगा" पूरे दिन सर्च इंजन पर दिखाया जाएगा। कोलकाता के न्यूटाउन में दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) के इस स्टूडेंट डूडल की व्याख्या की कहा कि "आगामी 25 सालों में हमारे भारत में साइंटिस्ट इंसानों के भले के लिए अपने खुद के इको फ्रेंडली रोबोट तैयार करेंगे। भारत में पृथ्वी से अंतरिक्ष तक साधारण यात्रा होंगी। भारत योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में और ज्यादा आगे बढ़ेगा और आने वाले वर्षों में दुनिया में मजबूत होगा।"

गूगल ने कहा कि 20 डूडल को जजों की एक टीम द्वारा फाइनल किया गया था, जिसमें Tinkle Comics के एडिटर-इन-चीफ कुरियाकोस वैसियान जैसी प्रमुख हस्तियां शामिल थीं। इसमें नतीजों के लिए पब्लिक वोट का इस्तेमाल किया गया था। Google ने सैकड़ों एंट्री में से फाइनल करने के लिए आर्टिस्टिक मैट्रिक, क्रिएटिविटी, कंटेस्ट थीम के साथ अलाइंगमेंट, यूनिकनेस और विजन में नवीनता को परखा था। 5 लाख से ज्यादा पब्लिक वोटों के चलते नतीजें सामने आए हैं, जिसमें एक नेशनल विजेता और 4 ग्रुप विजेताओं का नाम घोषित किया गया है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram