Ranveer Allahbadia Controversy : ‘गंदी कॉमेडी’ के लिए रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट में फटकार

Ranveer Allahbadia Controversy : ‘गंदी कॉमेडी’ के लिए रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट में फटकार

- गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाकर दी राहत

मुंबई।  ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में पेरेंट्स पर अश्लील जोक्स करने वाले यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को बड़ी राहत मिली है। उनकी याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान शीर्ष कोर्ट ने इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणियों को लेकर देशभर में उनके खिलाफ दर्ज मामलों के संबंध में गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की। जांच में सहयोग और पुलिस के पास पासपोर्ट जमा कराने की शर्त पर इलाहाबादिया को यह राहत मिली है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अब विवादित एपिसोड के आधार पर इलाहाबादिया के खिलाफ कोई नया मामला दर्ज नहीं करने का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान रणवीर इलाहाबादिया को ‘गंदी कॉमेडी’ के लिए शीर्ष कोर्ट ने कड़ी फटकार भी लगाई। कोर्ट ने कहा कि इस तरह के व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए। इलाहाबादिया को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देते हुए कोर्ट ने कहा कि अगले आदेश तक इंडियाज गॉट लेटेंट शो का कोई नया एपिसोड जारी नहीं किया जाएगा। रणवीर भी कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश नहीं जा सकेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबादिया का पक्ष रख रहे वकील से पूछा कि अश्लीलता और फूहड़ता के मानक क्या हैं? क्या धरती पर कोई है जो इस भाषा को पसंद करेगा? कोर्ट ने कहा, “इस आदमी के दिमाग में कुछ तो गंदा है, जिसे उसने उगल दिया है… गंदी सोच.. आप और आपके सहयोगी इस हद तक गिर चुके हैं।”

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram