UP: मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे-बहू का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

UP: मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे-बहू का एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती

- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण एक्सीडेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नंद गोपाल नंदी के बेटे अभिषेक और बहू कनिष्का का लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से इन्हें लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम सुभ्रांत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया। एक्सीडेंट इतना भयावह था कि गाड़ी के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बहू कनिष्का की नाक पर गंभीर चोटें आने की बात कही जा रही है। यह हादसा एक्सप्रेस वे के तिर्वा क्षेत्र मेें हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक बेटे और बहू किसी काम से लखनऊ जा रहे थे। हादसे के वक्त गाड़ी अभिषेक चला रहे थे। इसी दौरान गाड़ी जब एक्सप्रेस वे 184 किलोमीटर पर पहुंची, तो अचानक आउट ऑफ कंट्रोल होकर डिवाइडर से जा टकराई।

घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। एक्सीडेंट इतना भयावह था कि मौके पर तीन पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गए और बिजली के खंभे टूट गए।

बता दें कि एक हफ्ते पहले ही नंद गोपाल नंदी के बेटे की शादी हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री भी शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद भी दिया था। शादी समारोह कश्मीर के श्रीनगर में डल झील की वादियों में आयोजित किया गया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram