सस्ता हुआ खाद्य तेल जनता को मिली रहत ,जानिए आज के रेट |

सस्ता हुआ खाद्य तेल जनता को मिली रहत ,जानिए आज के रेट |

नई दिल्ली ; त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को अधिक कीमतों से राहत देने के लिए ऐसा करने की अपील की थी . इसके बाद इन कंपनियों ने थोक कीमतों में कमी की है त्योहार में कम किए गए है खाद्य तेल के दाम . एसईए के अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने कहा, ‘उद्योग से प्रतिक्रिया बहुत उत्साहजनक है. इससे पहले भी थोक थोक कीमतों में 4,000-7,000 रुपये प्रति टन (4-7 रुपये प्रति लीटर) की कमी कर चुके हैं और बाकी कंपनियां भी खाद्य तेल की कीमतों में कमी करने जा रही हैं.’
इन कंपनियों ने खाने का तेल किया सस्ता
उद्योग निकाय सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन (SEA) ने बताया कि बाकी और कंपनियों भी जल्दी ही इस तरह का कदम उठा सकती है. एसईए ने बताया कि खाद्य तेलों की थोक दरों में कमी करने वाली कंपनियों में जेमिनी एडिबल्स एंड फैट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (हैदराबाद), मोदी नैचुरल्स (दिल्ली), गोकुल रिफॉइल्स एंड सॉल्वेंट लिमिटेड (सिद्धपुर), विजय सॉल्वेक्स लिमिटेड (अलवर) गोकुल एग्रो रिसोर्सेज लिमिटेड और एनके प्रोटींस प्राइवेट लिमिटेड (अहमदाबाद) शामिल हैं.

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडेय ने बताया कि खाद्य तेल (Edible Oil) की कीमतों में काफी गिरावट आई है. कई जगहों पर 20, 18, 10, 7 रुपये की तक की गिरावट दर्ज की गई है. आपको बता दें कि पाम, मूंगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी और सभी प्रमुख तेलों में गिरावट देखी गई है. त्योहारी सीजन के दौरान खाने के तेलों की कीमतों में इतनी गिरावट काफी राहत भरी है. दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार की तरफ से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी कर राहत दी गई थी.

कितनी गिरी कीमतें?
पाम ऑयल (Palm oil) में इतनी गिरावट
दिल्ली में रिटेल मार्केट में पाम ऑयल- 6 रुपये प्रति लीटर
अलीगढ़ में पाम ऑयल- 18 रुपये प्रति लीटर
मेघालय में पाम ऑयल- 10 रुपये प्रति लीटर
तमिलनाडु में पाम ऑयल- 5 से 7 रुपये प्रति लीटर

नारियल तेल (Coconut Oil) की कीमतों में इतनी गिरावट
दिल्ली में- 7 रुपये प्रति लीटर
मध्य प्रदेश में- 10 रुपये प्रति लीटर
मेघालय में- 10 रुपये प्रति लीटर
तमिलनाडु में- 10 रुपये प्रति लीटर
अलीगढ़ में- 5 रुपये प्रति लीटर

सोया ऑयल (Soybean Oil) के इतने गिरे दाम
दिल्ली में- 5 रुपये प्रति लीटर
लुधियाना और अलीगढ़ में- 5 रुपये प्रति लीटर
छत्तीसगढ़ में- 11 रुपये प्रति लीटर
महाराष्ट्र में- 5 से 7 रुपये प्रति लीटर

सूरजमुखी के तेल (Sunflower Oil) की भी गिरी कीमतें
दिल्ली में- 10 रुपये प्रति लीटर
ओडिशा में- 5 रुपये प्रति लीटर
मेघालय में सबसे ज्यादा करीब 20 रुपये प्रति लीटर कीमत कम हुई.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram