Baghpat : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर

Baghpat : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर जेल से बाहर

- 21 दिन की मिली फरलो, सुरक्षा के बीच पहुंचा बरनावा आश्रम

बागपत। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और रेप मामले में दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की ‘फरलो’ (छुट्टी) मिली है। ‘फरलो’ मिलने के बाद मंगलवार की सुबह साढ़े 6 बजे वह जेल से बाहर आया। राम रहीम हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित सुनारिया जेल में बंद था। राम रहीम को आज सुबह साढ़े छ बजे पुलिस सुरक्षा में जेल से बाहर छोड़ा गया।

राम रहीम अपने दो शिष्याओं के साथ रेप और हत्या के मामले में साल 2017 से जेल में बंद है। उसे 20 साल के कारावास की कठोर सजा सुनाई गई है। आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करीब साढे आठ बजे के पास में चार गाड़ियों का काफिला राम रहीम को बागपत के बरनावा आश्रम लेकर पहुंचा। राम रहीम के डेरा पहुंचने की सूचना पर उनके अनुयाई भी लगातार डेरा पहुंचना शुरू हो गए हैं। फिलहाल बागपत पुलिस ने डेरे की सुरक्षा बढ़ा दी है।

इससे पहले भी आ चुके हैं बाहर

यह पहली बार नहीं है जब राम रहीम को जेल से फरलो मिली है। इससे पहले वह 9 बार जेल से बाहर आ चुका है। यह दसवीं बार उसे जेल से फरलो मिली है। इस साल जब 19 जनवरी को राम रहीम जेल से बाहर आया था, तब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाख़िल कर राम रहीम को पैरोल दिए जाने का विरोध किया था।

इस याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने हरियाणा की बीजेपी सरकार से कहा है कि अब आगे से राम रहीम को पैरोल देने से पहले हाई कोर्ट से अनुमति ली जाए। जिसके बाद गुरमीत राम रहीम को बड़ी राहत देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) द्वारा दायर याचिका का निपटारा कर दिया है, जिसमें डेरा प्रमुख को पैरोल या फरलो पर रिहा न करने के निर्देश देने की मांग की गई थी।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार ऐसे मुद्दों पर निर्णय लेने में सक्षम है। दिलचस्प बात ये है कि हरियाणा सरकार पहले ही हाईकोर्ट को बता चुकी है कि डेरा प्रमुख वैधानिक प्रावधान के अनुसार पैरोल और फरलो के हकदार हैं।

जब-जब चुनाव तब-तब बाबा जेल से बाहर

हरियाणा में चुनाव छोटा हो या बड़ा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह जरूर चर्चा में होता है। इस बार हरियाणा का विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में राम रहीम को एक बार फिर से जेस से बाहर पैरोल पर भेजा गया है। राम रहीम इस बार 21 दिन की पैरोल पर बाहर आया है।

बता दें कि, हरियाणा के नौ जिलों की करीब तीन दर्जन विधानसभा सीटों पर डेरे का पूरा दखल है। हरियाणा में 15 से 20 लाख अनुयायी डेरे से जुड़े हैं, जिनके नियमित सत्संग होते हैं। ऐसे में हर सियासी पार्टियां डेरा की ताकत को समझती है। सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, कैथल, जींद, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिले ऐसे हैं, जहां डेरा सच्चा सौदा का डायरेक्ट असर है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram