सावधान: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण...
हार्ट अटैक का खतरा इन दिनों बढ़ गया है। बिना किसी मेडिकल हिस्ट्री के ही लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। जब दिल तक पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन और खून नहीं पहुंच पाता है तो हार्ट अटैक का खतरा रहता है।
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर के बाकी अंगों पर असर दिखना शुरू हो जाता है। चलिए जानें ऐसे ही कुछ लक्षण जो हार्ट अटैक आने से पहले दिखने लगते हैं।
अपच होना
हार्ट अटैक आने का सबसे मुख्य लक्षण बेचैनी और घबराहट है। जिसे लोग गैस बनने या फिर अपच से जोड़ लेते हैं। छाती या पेट में होने वाली जलन कई बार दिल की परेशानी से जुड़ी होती है। अगर छाती में जलन कई दिनों तक बरकरार है और घबराहट हो रही है तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
सीने में जकड़न
सीने में जकड़न, भारीपन और कुछ दबाव महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने में भलाई है। ये लक्षण हार्ट अटैक के शुरूआती स्थिति के हो सकते हैं। अगर छाती में दर्द असहनीय होने लगे तो फौरन अस्पताल जाना चाहिए।
जबड़े में दर्द
ब्लड प्रेशर के मरीजों में हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है। ऐसे में जबड़े में बिना वजह दर्द या गर्दन में दर्द हो तो इसे हल्के में ना लें और फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।
उल्टी और ब्लॉटिंग
कई बार महिलाओं में हार्ट अटैक के एक लक्षण के रूप में उल्टी, मतली और ब्लॉटिंग भी देखी गई है। काफी ज्यादा बेचैनी और सीने में दर्द के साथ महसूस होता है कि उल्टी होने वाली है। आमतौर पर इस तरह की समस्या को लोग पेट से जोड़ देते हैं और सामान्य मानते हैं लेकिन हर बार इसे इग्नोर करना भारी भी पड़ सकता है।
टखने और हाथों में दर्द
हार्ट फेल के सबसे कॉमन लक्षणों में पैरों में सूजन और सांस लेने में तकलीफ है। इसके साथ ही कुछ बार बांए हाथ में दर्द को भी लक्षण के तौर पर देखा गया है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review