पीएम मोदी आज सिवान में गरजेंगे: महागठबंधन के गढ़ में रैली, 10,000 करोड़ की सौगात और चुनावी शंखनाद
पटना/सिवान।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 20 जून को बिहार के सिवान जिले में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। यह इस साल पीएम मोदी का बिहार का चौथा दौरा है और राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। दोपहर 12 बजे पीएम मोदी सिवान पहुंचेंगे और 1 बजकर 15 मिनट तक उनका कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान वह करीब 10,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। साथ ही पटना से गोरखपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे।
एनडीए की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा
बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और सिवान को महागठबंधन का गढ़ माना जाता है। बाहुबली शहाबुद्दीन का गढ़ रहे सिवान और आसपास की 24 विधानसभा सीटों पर एनडीए ने अपनी पकड़ मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। पीएम मोदी की यह रैली इन क्षेत्रों में एनडीए के लिए चुनावी जमीन तैयार कर सकती है।
MY फैक्टर और सीटों पर कांटे की टक्कर
सिवान जिले की 8 विधानसभा सीटों में मुस्लिम और यादव वोटर्स (MY फैक्टर) का दबदबा है। यहां 25% से अधिक मुस्लिम आबादी और बड़ी संख्या में यादव मतदाता हैं, जिससे परंपरागत रूप से आरजेडी को मजबूती मिलती रही है। लेकिन बीजेपी और जेडीयू को सवर्ण और अति पिछड़ा वर्ग के वोटर्स का समर्थन मिलता है, जिससे मुकाबला काफी रोचक हो गया है।
जर्मन तकनीक से बना पंडाल, 3 लाख लोगों की क्षमता
पीएम मोदी की रैली के लिए जर्मन तकनीक से पांच विशाल वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किए गए हैं, जिनमें कुल मिलाकर 3 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हर पंडाल में 60,000 से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे। इसके अलावा 200 बायो टॉयलेट, पीने के पानी की व्यवस्था और 20 स्थानों पर पार्किंग की सुविधा की गई है।
शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक से बवाल
पीएम मोदी की रैली को लेकर सिवान के डीएम आदित्य प्रकाश ने शुक्रवार को सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।
आरजेडी सांसद मनोज झा ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर तंज कसते हुए लिखा –
पीएम के चुनावी दौरे की वजह से शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध, 'पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया' की असलियत सामने है।"
डीएम का बचाव
डीएम आदित्य प्रकाश ने सफाई देते हुए कहा कि ट्रैफिक दबाव, गर्मी और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review