Umesh Pal Murder Case: अशरफ की पत्नी जैनब के आलीशान मकान पर चला बुलडोजर

Umesh Pal Murder Case: अशरफ की पत्नी जैनब के आलीशान मकान पर चला बुलडोजर

- कई थानों की फोर्स और पीएसी रही तैनात

प्रयागराज। उमेश पाल हत्याकांड में कई महीनों के बाद माफिया अतीक अहमद के कुनबे के मकान पर फिर बुलडोजर गरजा है। यह कार्रवाई माफिया अतीक अहमद के भाई खालिज अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी के मकान पर हुई है। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में स्थित इस मकान को पीडीए ने पहले ही कुर्क कर दिया था। बृहस्पतिवार को कई बुलडोजर और पोकलैन मशीन से मकान को जमींदोज कर दिया गया। 

माना जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड मामले में फरार चल रहे अन्य नामजद आरोपियों के घर पर जल्द ही बुलडोजर चल सकता है। अकबरपुर में हुई इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों के साथ कई थानों की फोर्स और पीएसी तैनात रही। 

वक्फ की जमीन पर बना जो मकान रविवार को कुर्क किया गया, उसे जैनब ने काफी समय पहले से ही ठिकाना बनाया हुआ था। इस मकान में उमेश पाल हत्याकांड के कुछ दिनों बाद तक जैनब रही। मुकदमे में नाम आने के बाद वह घर छोड़कर फरार हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 2020 में अतीक-अशरफ का चकिया स्थित पैतृक मकान ढहाए जाने के बाद जैनब काफी दिनाें तक हटवा गांव स्थित अपने मायके में रही थी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram