Lok Sabha Elections 2024: चुनाव से पहले बसपा को लगा करारा झटका

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव से पहले बसपा को लगा करारा झटका

-  पति के साथ भाजपा में शामिल हुईं सांसद संगीता आजाद

Lok Sabha Elections 2024:  नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा सांसद संगीता आजाद सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। संगीता आजाद रायबरेली की लालगंज लोकसभा सीट से बसपा की सांसद हैं। सांसद संगीता आजाद ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली है। साथ ही उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

संगीता आजाद के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि संगीता आजाद सही मायनों में आज खुद को आजाद मान रही होंगी। अब वह पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने आईं हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीाम कुशवाहा भी भाजपा में शामिल हुईं। सीमा कुशवाहा ने वर्षों तक निर्भया कांड में निर्भया की मां की वकील के रूप में सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था।

पार्टी में शामिल होने के बाद बीएसपी सांसद संगीता आजाद, पार्टी नेता आजाद अरिमर्दन और सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि (कुशवाहा) ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram