Rudraksha - अद्भुत शक्तियों के स्वामी रुद्राक्ष के कण कण मे दिखती है ॐ की झलक, शोध में मिले प्रमाण
रुद्राक्ष Rudraksha आध्यात्मिक जगत में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है लेकिन अब इसको वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रुद्र के अश्रु यानी रुद्राक्ष को लेकर मेरठ में शोध हो रहा है।
शोध में पता चला है कि रुद्राक्ष Rudraksha पहनने से सोचने, लिखने, प्रतिक्रिया देने और याद्दाश्त को लेकर सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. यही नहीं रुद्राक्ष का ओम से भी खास जुड़ाव प्रमाणित हुआ है. शोध करने वाली डॉक्टर शिवा का कहना है कि रुद्राक्ष में अद्भुत शक्तियां हैं.रुद्राक्ष का पाउडर बनाकर उसके तत्वों को जब बारीकी से देखा गया तो उनमें ओम की आकृति उभरी हुई मिली
मेरठ की शोभित यूनिवर्सिटी में वर्ष 2012 से रुद्राक्ष Rudraksha को लेकर शोध जारी है. यहां एक मुखी से लेकर चौदह मुखी रुद्राक्ष पर शोध किया गया है. रुद्राक्ष पर देश की पहली पीएचडी करने वाली एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवा बतातीं हैं कि रुद्राक्ष और विज्ञान का अनूठा नाता है. उन्होंने बताया कि रुद्राक्ष इलेक्ट्रो मैग्नेटिक बिहेवियर पर भी काम करता है. रुद्राक्ष की मैग्नेटिक वैल्यू बहुत ज्यादा है. इसे पहनने पर सोचने, लिखने, प्रतिक्रिया देने और याददाश्त की क्षमता को लेकर सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. यह इन्हें निखारने में मदद करता है।
रुद्राक्ष Rudraksha पहनने से रक्तचाप और घबराहट आदि में काफी राहत मिलती है. डा शिवा का कहना है कि इसमें औषधीय क्षमता विद्युत चुंबकीय प्रभाव से पैदा होती है. इस कारण यह इन बीमारियों के लिए भी गुणकारी है. रुद्राक्ष के विद्युत चुंबकीय क्षेत्र एवं तेज गति की कंपन आवृत्ति स्पंदन हैरान करने वाली है. ऐसा लगता है इसमें कोई विशेष शक्ति है।
शिवा ने बताया कि उनके शोध का विषय रुद्राक्ष का इलेक्ट्रो मैगनिज्म था. उन्होंने 70 से अधिक महिलाओं पर यह शोध किया. शोध में प्रमाण मिला कि रुद्राक्ष पहनने से महिलाओं के तनाव का स्तर काफी कम हुआ है. उनकी सोचने, समझने, बोलने, प्रतिक्रिया देने और याददाश्त आदि के गुणों में वृद्धि हुई है. साथ ही रुद्राक्ष के कणों में ओम की आकृति मिलने से इसका ओम से जुड़ाव भी प्रमाणित हुआ है. उनका कहना है कि रुद्राक्ष में कई ऐसे गुण हैं जो बेहद ही फायदेमंद हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review