BJP व CM योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले BSP नेता को मिली जेल, जाने पूरा मामला

BJP व CM योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले BSP नेता को मिली जेल, जाने पूरा मामला

लखनऊ: यूपी के बदायूं जिले के वजीरगंज क्षेत्र से बीस साल पहले बसपा से ब्लॉक प्रमुखी का चुनाव लड़ चुके महेंद्र जाटव का एक वीडियो वायरल हुआ तो जिले में हलचल मच गई। नेता ने एक ही सांस में मुख्यमंत्री से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं तक के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर डालीं। इस पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने महेंद्र उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा निवासी अनुज कुमार सक्सेना भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। अनुज कुमार के मुताबिक बुधवार को कस्बे के गोपालपुर मोहल्ला निवासी महेंद्र जाटव का एक वीडियो वायरल हुआ। महेंद्र जाटव वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। इसके बाद अनुज वजीरगंज थाने पहुंचे। उन्होंने महेंद्र जाटव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

इधर, वजीरगंज थाने के एसआई वारिस खान, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और कांस्टेबल अनिल कुमार ने दबिश देकर दोपहर के समय आरोपी महेंद्र जाटव को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। महेंद्र जाटव के खिलाफ चकमार्ग कब्जाने के आरोप में एक और मामला दर्ज है। लेखपाल ब्रजपाल सिंह ने साल 2020 में महेंद्र जाटव, नत्थू कुरैशी और रऊफ अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। तीनों लोगों ने चकमार्ग पर कब्जा कर लिया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram