BSNL का वार्षिक प्लान महज 1570 रुपये में, मिलेगा 2GB हाई स्पीड डेटा और बहुत कुछ...

BSNL का वार्षिक प्लान महज 1570 रुपये में, मिलेगा 2GB हाई स्पीड डेटा और बहुत कुछ...

भारत में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां 5G सर्विसेज शुरू कर चुकी हैं जिसमें Jio और Airtel सबसे आगे है। लेकिन बीएसएनल का भी भारत में एक बड़ा कस्टमर बेस है। बीएसएनएल यूजर्स के लिए बेहतरीन प्लान पेश करती है जो कम कीमत में अच्छे खासे बेनिफिट्स देती है। BSNL प्लान्स की खास बात होती है कि इनमें लम्बी वैलिडिटी के साथ डेटा और दूसरे लाभ भी मिलते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे रिचार्ज करवाने के बाद आपको सालभर तक रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले इस प्लान में अधिक लम्बे समय तक वैलिडिटी और दूसरे बेनिफिट्स मिलते हैं। इन प्लान्स की कीमत भी औरों से लगभग आधी है। 

बीएसएनएल का 1570 रुपये का प्लान (BSNL Rs 1570 Plan)

BSNL का ये प्लान ग्राहकों के लिए कमाल के बेनिफिट्स लेकर आता है। इस प्लान में रोजाना 2GB हाई स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान की एक और खास बात इसकी 365 दिनों की वैधता है। यानि कि 1 साल तक आपको रिचार्ज की टेंशन से मुक्ति मिलेगी। अन्य कंपनियां जहां 365 दिन की वैधता वाले प्लान के लिए 2500 से 3000 रुपये तक वसूलती हैं, बीएसएनल का यह प्लान उसकी आधी कीमत में आपको मिल जाता है। 

बीएसएनएल 1570 रु प्लान में आपको अनलिमिटिड कॉलिंग भी मिलती है। हालांकि कंपनी इसके साथ ओटीटी ऐप्स आदि का सब्सक्रिप्शन नहीं देती है। यहां पर एक बात ध्यान देने वाली ये भी है कि प्लान में मिलने वाला डेली 2GB डेटा खत्म होने के बाद भी आपका इंटरनेट कनेक्शन बंद नहीं होगा। हालांकि, स्पीड यहां पर घटकर 40kbps रह जाती है। इस तरह से आपको इस प्लान के साथ पूरे 730GB डेटा का बेनिफिट मिल जाता है। 

BSNL का एक ऐसा ही प्लान 1499 रुपये में भी उपलपब्ध है जो लगभग ऐसे ही बेनिफिट्स के साथ आता है। इसमें 365 दिनों की बजाए 336 दिनों की वैधता मिलती है। इसमें आपको रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं और 24GB हाइस्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि कि कंपनी के बेस्ट प्लान में शामिल ये पैक उन यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद हैं जो लम्बी वैलिडिटी के साथ डेटा भी अच्छा खासा चाहते हैं। इनकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram