मात्र 275 रुपए में 75 दिनों तक अनलिमिटेड डाटा, लोकल और एसटीडी कॉल्स और बहुत कुछ, देखें…
अगर आपके घर में भी दो या तीन से ज्यादा लोग इंटरनेट का इस्तमाल करने वाले हैं और आप ब्रॉडबैंड इंटरनेट को चलने का सोच रहे हैं, तो जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के साथ साथ भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने इस कॉम्पिटिशन में बने रहने के लिए जो दो ‘दमदार' ऑफर पेश किए हैं इन्हें जरूर देख लें। BSNL इन ऑफर्स के आगे Jio और Airtel भी फीके पड़ते दिखाई दे रहे हैं। BSNL के इन ऑफर्स को ‘फ्रीडम 75-फाइबर बेसिक' (Freedom 75-Fibre Basic) नाम दिया गया है। आइए बीएसएनएल के इन प्लान्स को विस्तार से जानते हैं।
‘फ्रीडम 75-फाइबर बेसिक' नाम के दोनों ऑफर BSNL के फाइबर ब्रॉडबैंड इंटरनेट कनेक्शन के लिए हैं। बात करें पहले ऑफर की तो इसके तहत कंपनी 275 रुपये में 75 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट दे रही है। इसमें 3300जीबी तक 30Mbps की स्पीड मिलेगी। और साथ में अनलिमिटेड डेटा डाउनलोड की सुविधा होगी। 3300जीबी की लिमिट के बाद ही स्पीड 2Mbps हो जाएगी। 75 दिनों के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स की जा सकेंगी। ध्यान दें 75 दिनों के बाद यह प्लान भी 449 रुपये महीने हो जाएगा।
फ्रीडम 75-फाइबर बेसिक' के दूसरे प्लान में भी 275 रुपये में 75 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट मिल रहा है। जिसमें 3300जीबी तक 60Mbps की स्पीड मिलती है, इसके साथ ही अनलिमिटेड डेटा डाउनलोड की सुविधा भी मिलती है। पहले प्लान के तरह इसमें भी 3300जीबी की लिमिट के बाद ही स्पीड 2Mbps हो जाएगी। और 75 दिनों के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स की जा सकेंगी। ध्यान दें यह प्लान 75 दिनों के बाद 599 रुपये महीने के प्लान में बदल जाएगा। हालाकि इन दोनो ही प्लान में GST शुल्क शामिल नहीं है।
यह प्लान BSNL के सभी सर्कलों में 15 अक्टूबर तक उपलब्ध है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review