लव मैरिज करने वालों को ऑनर किलिंग की धमकी दे रहा है हरियाणा का परिवार 

लव मैरिज करने वालों को ऑनर किलिंग की धमकी दे रहा है हरियाणा का परिवार 

मेरठ। फलावदा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को हरियाणा की रहने वाली एक युवती के साथ लव मैरिज करना भारी पड़ गया। आरोप है कि मंगलवार को बेटी की ससुराल पहुंचे मायके वालों ने अपने दामाद और परिवार के अन्य लोगों के साथ मारपीट करते हुए युगल की हत्या की धमकी दी है। दहशत में आए पीड़ितों ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

फलावदा थाना क्षेत्र के अमरौली उर्फ बड़ा गांव का रहने वाला गौरव अपनी पत्नी प्रियंका के साथ बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। गौरव ने बताया कि प्रियंका हरियाणा के पलवल की रहने वाली है। पिछले काफी समय से उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर, प्रियंका का परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था।

जिसके बाद उन दोनों ने बीती 17 जून को कंकरखेड़ा के शिव मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद इस शादी को मेरठ में रजिस्टर्ड भी करा दिया। आरोप है कि इसके बाद से प्रियंका का परिवार उनकी जान का दुश्मन बन गया है।

मंगलवार को प्रियंका के मां-बाप अपने कई रिश्तेदारों को लेकर गौरव के घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने गौरव और परिवार के अन्य लोगों के साथ जमकर मारपीट की। इसी के साथ गौरव को किसी मुकदमे में जेल भेजने और युगल की हत्या की धमकी देकर फरार हो गए।

दहशत में आए पीड़ित युगल ने कप्तान से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिस पर एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्यवाही के आदेश दिए हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram