Brahmastra: 75 रुपये में नहीं देख पाएं तो 100 रु. में देखें मूवी, चल रहा नवरात्रि ऑफर

Brahmastra: 75 रुपये में नहीं देख पाएं तो 100 रु. में देखें मूवी, चल रहा  नवरात्रि ऑफर

पिछले शुक्रवार को नेशनल सिनेमा डे पर हुई टिकटों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री ने मल्‍टीप्‍लेक्‍सेज से लेकर फ‍िल्‍म निर्माताओं में जोश भर दिया है। 75 रुपये में मूवी टिकट की पेशकश का ऑफर जबरदस्‍त हिट रहा। इसका सबसे ज्‍यादा फायदा पाने वाली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्‍टारर फ‍िल्‍म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) के निर्माताओं ने बताया है कि राष्‍ट्रीय सिनेमा दिवस पर 85 फीसदी ऑक्युपेंसी हासिल करने के बाद उन्‍होंने इस सप्‍ताह के लिए अपने टिकटों के दाम कम किए हैं। अगर आप 75 रुपये में फ‍िल्‍म नहीं देख सके तो इस वीक फिर से मौका मिल रहा है।

मेकर्स ने कहा है कि ब्रह्मास्त्र के टिकट इस सोमवार 26 सितंबर से गुरुवार 29 सितंबर तक 100 रुपये में उपलब्ध होंगे। ऐसे में जो लोग 23 सितंबर को कम कीमत में फ‍िल्‍म नहीं देख पाए, उनके लिए इस सप्‍ताह शानदार मौका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 तारीख को 75 रुपये टिकट ने बड़ी संख्या में दर्शकों ने ब्रह्मास्त्र देखने के लिए आकर्षित किया। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि फ‍िल्‍म ने उस दिन 9.75 से 11 करोड़ रुपये के बीच कमाई की।

ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने कहा है कि हम नवरात्रि समारोह की शुरुआत कर रहे हैं! हम आशा करते हैं कि हमारे दर्शक इस सप्ताह ब्रह्मास्त्र का आनंद लेना जारी रखेंगे। गौरतलब है कि पिछले शुक्रवार के लिए ब्रह्मास्‍त्र ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के लिए लगभग 6 लाख एडवांस बुकिंग के साथ इसने तहलका मचा दिया। इसकी तुलना बड़ी हिट फ‍िल्‍मों से की जाए, तो केजीएफ: चैप्टर 2 और बाहुबली 2 जैसी फिल्मों ने 5.15 लाख और 6.5 लाख टिकट प्री-सोल्‍ड किए थे।

https://www.instagram.com/reel/Ci7CChZAvju/?utm_source=ig_embed&ig_rid=fb92fa69-8133-4fe9-baab-2ca605941882

इसका फायदा निर्देशक आर बाल्की की थ्रिलर फ‍िल्‍म चुप : रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट (Chup: Revenge of the Artist) को भी हुआ। एडवांस टिकट सेल के मामले में इस फ‍िल्‍म ने लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha), जुगजुग जीयो (JugJugg Jeeyo) और आरआरआर (RRR) के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ दिया। वहीं, ब्रह्मास्त्र को 5 भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। ब्रह्मास्त्र ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 36 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी। अपने पहले वीकेंड में इसने 120.75 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का बजट 410 करोड़ रुपये बताया जाता है। रिपोर्ट्स के मिताबिक यह अबतक 400 करोड़ रुपये से ऊपर कमा चुकी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram