काशी पहुंचे बालीवुड स्टार अक्षय कुमार ने मुगलों, ब्रिटिशर्स और सनातन धर्म को लेकर कही ये बड़ी बात…

काशी पहुंचे बालीवुड स्टार अक्षय कुमार ने मुगलों, ब्रिटिशर्स और सनातन धर्म को लेकर कही ये बड़ी बात…

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि हमारे इतिहास की किताब में एक पैराग्राफ हमारे हिंदू योद्धाओं पर हैं, जबकि मुगलों पर ढेर सारा इतिहास की किताबों में दर्ज है। हमारे बच्चों को राणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, शिवाजी के बारे में कुछ खास जानकारियां नहीं हैं। मुगलों का, ब्रिटिश का इतिहास पढ़ाया जाता है। इसमें संतुलन की जरूरत है और इतिहास की किताबों को बदलने की जरूरत है।

नदेसर पैलेस में बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि नई पीढ़ी को हमारे हिंदू धर्म के योद्धाओं की वीरता के बारे में बताना जरूरी है। अगर मैं लेखक होता तो इतिहास बदलने के लिए प्रयास करता। बतौर कलाकार मैं यह काम करने का प्रयास कर रहा हूं। फिल्मों के माध्यम से मेरा छोटा सा प्रयास है कि नई पीढ़ी अपने भूतकाल और संस्कृति को जाने। हम लोग भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए काशी विश्वनाथ से भगवा ध्वज लेकर सोमनाथ दर्शन के लिए जाएंगे। अगर अब बदलाव नहीं हुआ तो कब बदलेगा। बनारस का खानपान दिल को छू जाता है।

मां गंगा की आरती में हुए शामिल

अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ देर शाम राजघाट पहुंचे। सजे हुए बजड़े में अक्षय कुमार को देखकर दर्शक भी बेकाबू हो गए। हर कोई सेल्फी लेने की होड़ में लग गया। अक्षय कुमार, अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने घाट पर खड़े लोगों का अभिवादन किया। बजड़े पर सवार होकर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर नौका विहार पर निकले। इसी बीच गंगा की धारा में जब नौका चल रही थी तो अचानक से अक्षय कुमार ने हर-हर गंगे कहकर गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान वो थोड़ी देर तक गंगा में तैरते रहे और फिर वापस नौका में सवार हो गए। इसके बाद दशाश्वमेध गंगा आरती में शामिल हुए।

चाणक्य को डिस्कवरी ऑफ इंडिया में दी गई है लोमड़ी की संज्ञा

मशहूर निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि भारत का पांच हजार साल पुराना इतिहास है। पांच हजार साल के इतिहास में प्राथमिक शिक्षा में हमारा इतिहास बाबर से शुरू होकर बहादुर शाह जफर पर खत्म हो जाता है। उसके बाद ब्रिटिश साम्राज्य का इतिहास शुरू होता है और आजादी के इतिहास पर समाप्त होता है। अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ देर शाम राजघाट पहुंचे। सजे हुए बजड़े में अक्षय कुमार को देखकर दर्शक भी बेकाबू हो गए। हर कोई सेल्फी लेने की होड़ में लग गया।

अक्षय कुमार, अभिनेत्री मानुषी छिल्लर और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने घाट पर खड़े लोगों का अभिवादन किया। बजड़े पर सवार होकर अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर नौका विहार पर निकले। इसी बीच गंगा की धारा में जब नौका चल रही थी तो अचानक से अक्षय कुमार ने हर-हर गंगे कहकर गंगा में छलांग लगा दी। इस दौरान वो थोड़ी देर तक गंगा में तैरते रहे और फिर वापस नौका में सवार हो गए। इसके बाद दशाश्वमेध गंगा आरती में शामिल हुए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram