BMW S 1000 RR 2023 बाइक हुई लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

BMW S 1000 RR 2023 बाइक हुई लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स

BMW ने भारत में अपनी नई शानदार बाइक BMW S 1000 RR 2023 को लॉन्च किया है। इस पहले मॉडल की अपेक्षा यह ज्यादा पावरफुल है और इसमें कई तरह के बदलाव भी किए गए हैं। 2023 मॉडल में कंपनी ने ऐरोडाइनेमिक में भी अपग्रेड किया है। कंपनी ने इस वर्जन को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 999 cc इंजन लगा है जो पहले मॉडल की तुलना में 2 bhp तक ज्यादा पावरफुल हो गया है। BMW S 1000 RR की कीमत और सभी फीचर्स की जानकारी नीचे दी जा रही है। 

BMW S 1000 RR 2023 की कीमत

BMW S 1000 RR को भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बाइक की एक्स शोरूम कीमत 20.25 लाख रुपये है जो कि स्टैंडर्ड वेरिएंट का प्राइस है। दूसरा वेरिएंट प्रो वेरिएंट के नाम से लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 22.15 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 24.45 लाख रुपये है। कंपनी ने इसे स्टैंडर्ड के अलावा प्रो और प्रो एम स्पोर्ट वेरिएंट्स में पेश किया है। बाइक के लिए डिलीवरी फरवरी 2023 तक शुरू होने की बात कही गई है।  

BMW S 1000 RR 2023 का इंजन, पावर

बाइक में 999 cc इंजन लगा है जो पहले के मॉडल की तुलना में 2 bhp तक ज्यादा पावर देता है। यह इन-लाइन 4 सिलेंडर इंजन है जो 13,750 rpm पर 210 bhp की अधिकतम पावर दे सकता है। यह 11,000 rpm पर 113 Nm का अधिकत टॉर्क देता है। टॉर्क जेनरेशन में कोई बदलाव नहीं आया है। BMW S 1000 RR के 2023 मॉडल का इंजन 14,600 rpm तक रेव किया जा सकता है। 

BMW S 1000 RR 2023 के फीचर्स

कंपनी की इस बाइक में 6.5 इंच की TFT स्क्रीन मिलती है जिसे लेफ्ट हैंडलबार पर मौजूद मल्टी कंट्रोलर के माध्यम से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें नया रेव काउंटर डिस्प्ले भी जोड़ा गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें यूएसबी चार्जिंग सॉकेट, एम बैटरी स्टैंडर्ड तौर पर मिलती है। यह ABS Pro के साथ आती है और ब्रेक स्लाइड फंक्शन भी इसमें मिलता है। इसकी खास बात ये है कि सिस्टम चालू होने से पहले चालक रियर स्लाइड आउट कर सकता है। साथ ही इसमें नई लाइवरी भी जोड़ी गई है। बाइक को हल्की रखने और ज्यादा स्पोर्टी लुक देने के लिए पिछले हिस्से में भी मॉडिफिकेशन की गई हैं। उदाहरणत: नम्बर प्लेट होल्डर का साइज कम कर दिया गया है। कंपनी इसके साथ हंफ कवर और एंड्यूरेंस सीट भी देती है। 

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram