माफिया अतीक अहमद के कार्यालय में मिले खून से सने महिला के कपड़े, चारों तरफ खून के निशान

माफिया अतीक अहमद के कार्यालय में मिले खून से सने महिला के कपड़े, चारों तरफ खून के निशान

उमेश पाल हत्याकांड और फिर अतीक अहमद तथा अशरफ की हत्या के बाद एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। 24 अप्रैल को कर्बला में अतीक अहमद के तोड़े जा चुके कार्यालय भवन में चाकू और चारों तरफ खून के धब्बे मिले है। जिससे खलबली मच गई है।

अतीक अहमद के खंडहर हो चुके कार्यालय में खून के धब्बे निचले तल से लेकर दूसरी मंजिल के कमरों किचन और सीढ़ियों पर हैं। किचन में रखा सामान फैला हुआ है और हीटर सहित दूसरे तमाम वस्तुएं टूटे पड़े मिले। एक कमरे में सोफे पर महिला के कपड़े में भी खूब के धब्बे हैं। खुल्दाबाद थाना प्रभारी अनुराग शर्मा पुलिस टीम के साथ छानबीन कर रहे हैं। फोरेंसिक टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है।

बता दे कि अतीक- अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने रिमांड पर लिया था। हत्या वाले दिन दोनों पुलिस के साथ निशानदेही के लिए गए थे। वापसी में उनका मेडिकल काल्विन अस्पताल में हुआ था। वहां से निकलने के बाद मीडिया कर्मियों के वेश में आए अरुण मौर्य, लवलेश तिवारी और सनी ने मौका पाते ही अतीक-अशरफ को गोलियों से भून दिया था।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram