एसबीआई ने दी ऑनलाइन शॉपिंग के लिए 10 प्रतिशत तक कैशबैक ऑफर

एसबीआई ने दी ऑनलाइन शॉपिंग के लिए 10 प्रतिशत तक कैशबैक ऑफर

 दमदार फेस्टिवल ऑफर ले कर आया एसबीआई

 दमदार फेस्टिवल ऑफर ले कर आया एसबीआई जो अपने कार्ड की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दे रहा है ये 'मेगा शॉपिंग फैस्टिवल ऑफर दमदार दस' 3 अक्‍टूबर से शुरू हो कर 3 दिन तक चलेगा. यह एक अनूठा ऑनलाइन शॉपिंग फेस्टिवल है, जो एसबीआई कार्ड के रिटेल कार्ड होल्‍डर्स को किसी भी घरेलू ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ऑनलाइन शॉपिंग करने पर मिलेगा. अन्य ऑफर्स की तरह ये एक या दो ई-कॉमर्स पोर्टल्‍स के लिए सीमित नहीं है. ऑफर के तहत ग्राहक खरीदारी पर 10 प्रतिशत का कैशबैक पा सकते हैं.इस ऑफर के तहत 3 अक्टूबर से सभी घरेलू ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म पर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कैशबैक ऑफर दिया जाएगा ।


एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ राम मोहन राव अमारा ने बताया, 'हम अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए डेटा एनालिटिक्‍स की शक्ति का भरपूर उपयोग कर रहे हैं. पिछले कई सालों के दौरान, हमने देखा है कि हमारे कार्डधारकों की बढ़ती संख्‍या प्‍लेटफॉर्म और उत्‍पाद श्रेणियों की विस्‍तृत श्रृंखला में ऑनलाइन खरीदारी कर रही है, खासकर त्‍योहारी सीजन के दौरान।

उन्‍होंने कहा कि एसबीआई कार्ड का उद्देश्‍य इस ऑफर के माध्‍यम से कार्डधारकों को सुविधाजनक, सहज और सुरक्षित भुगतान समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराना भी है.
यह कैशबैक ऑफर ऑनलाइन मर्चेंट ईएमआई ट्रांजैक्‍शन पर भी मिलेगा. फेस्टिव ऑफर 2021 को और आकर्षक बनाने के लिए, एसबीआई कार्ड ने कहा कि उसने अभिनेता जावेद जाफरी के साथ एक डिजिटल विज्ञापन अभियान शुरू किया है, जो अपनी बहुमुखी प्रतिभा और विनोदी हावभाव के साथ ब्रांड के संदेश को सहजता से लोगों के बीच पहुंचाएंगे.


यह कैशबैक मोबाइल फोन और एक्‍सेसरीज, टीवी और लार्ज एप्‍लाएंसेस, लैपटॉप और टैबलेट, होम फर्निशिंग, किचन एप्‍लाएंसेस, फैशन और लाइफस्‍टाइल, स्‍पोर्ट और फ‍िटनेस आदि जैसे प्रोडक्ट की खरीद पर मिलेगा. लेकिन ध्यान रहे, इंश्‍योरेंस, ट्रैवल, वॉलेट, ज्‍वैलरी, एजुकेशन और यूटीलिटी मर्चेंट्स में ऑनलाइन खर्च पर यह ऑफर लागू नहीं होगा.

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram