Sambhal Accident: पिकअप ने सड़क पर बैठे लोगों को रौंदा, 4 की मौत
क्रासर- हादसे में पांच लोग हुए घायल
सम्भल। सोमवार की सुबह तकरीबन सात बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद डाला। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है। चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
मामला रजपुरा थाना इलाके के अनूपशहर रोड स्थित ग्राम भोपतपुर का है। जहां सोमवार सुबह तकरीबन 7 बजे भीषण हादसा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के करीब 12 लोग जंगल जाने के लिए इकट्ठा हुए थे और सड़क किनारे बैठ गए थे। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही पिकअप गाड़ी ने सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंद डाला। हादसे के बाद गाड़ी को छोड़कर चालक भाग निकला।
सड़क हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में पुलिस ने सभी घायलों को रजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है, जहां से पांच लोगों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि सड़क हादसे में लीलाधर, धारामल, ओमपाल और पूरनसिंह की मौके पर ही मौत हुई है। निरंजन, जमुना सिंह, गंगा प्रसाद, ओम प्रकाश और अवधेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया गया है। इस मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review