Meerut: मेरठ में भाकियू का धरना नौवें दिन भी रहा जारी

Meerut: मेरठ में भाकियू का धरना नौवें दिन भी रहा जारी

- किसान अब पंचायत के जरिए उठाएंगे अपनी आवाज 

मेरठ। मोहिउद्दीनपुर और मवाना समिति के चुनाव में चल रही धांधली और के विरोध में थाना परतापुर में भाकियू के नेतृत्व में चल रहा किसानों का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। 

जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की दो किसान 80 साल के विजयपाल घोपला और मवाना के किसान अरुण नारंगपुर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। 96 वर्षीय किसान दलबीर सिंह किसान की इस हालत दुर्दशा को देखकर दुखी होकर अपनी अर्थी लगाकर थाने में बैठे हुए हैं। इस दौरान दिनभर किसानों का आना जाना लगा रहता है और रात में खुले आसमान के नीचे भी सैंकड़ों किसान सो रहे हैं। 

जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया की जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों का जत्था लखनऊ पंचायत में जाने हेतु सिटी रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हुआ और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में चौधरी राकेश टिकैत जी के नेतृत्व में पंचायत में प्रतिभाग करेंगे । साथ ही एक पंचायत  और हवन यज्ञ का आयोजन थाना परतापुर में भी किया जाएगा, जिसमें सुबह 10 बजे हवन यज्ञ किया जायेगा।
इसके लिए पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारियों भी निमंत्रण धरना स्थल से दिया गया। 

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को संबोधित विभिन्न समस्याओँ से संबंधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी शहर बृजेश सिंह को दिया गया है। किसान अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं। कल किसान एक पंचायत का आयोजन करके एक संदेश समाज को देना चाहते हैं।

आज धरने में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, हर्ष चहल, सनी प्रधान, बबलू सिसौला, लोकेश, हरिओम शर्मा, सुरेंद्र मेजर, ओमपाल सिंह, अनूप यादव, अजय सिंह, रामपाल, छोटू, धर्मपाल, विजय, प्रमोद, हरेंद्र गुर्जर, रामभल प्रधान, हरीश कुमार, विश्वास प्रधान आदि मौजूद रहे।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram