पश्चिम बंगाल में धराशायी होती बीजेपी, एक के बाद एक प्यादा बदल रहा पाला ।

पश्चिम बंगाल में धराशायी होती बीजेपी, एक के बाद एक प्यादा बदल रहा पाला ।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से बीजेपी (BJP) की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है और एक के बाद एक नेता व विधायक पार्टी छोड़ते जा रहे हैं।उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज से बीजेपी विधायक कृष्ण कल्याणी (MLA Krishna Kalyani) अब बुधवार यानी आज टीएमसी (TMC) में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दोपहर 3 बजे कैमेक स्ट्रीट स्थित सेनेटर होटल में एक प्रेस कांफ्रेस बुलाई गई है। इस प्रेस कांफ्रेंस में टीएमसी के महासचिव पार्थ चटर्जी और विधायक विवेक गुप्ता उपस्थित रहेंगे। ऐसी उम्मीद है कि इसी अवसर पर कल्याणी कृष्ण टीएमसी ने शामिल होंगे।

बता दें कि रायगंज के विधायक ने अक्टूबर के आरंभ में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वैसे उनके इस्तीफे के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे और‌ वह पार्टी से नाराज चल रहे थे। बता दें कि कल्याणी को प्रदेश बीजेपी की ओर से कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। उसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

गौरतलब है कि दो मई को राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से बीजेपी के चार विधायक पहले ही पार्टी छोड़कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले हाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री व आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने भी बीजेपी छोड़ टीएमसी का दामन थाम लिया था। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी में लगातार बगावत मची हुई है। पार्टी के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram