भाजपाइयों ने सपा, बसपा और एआईएमआईएम के पार्षदों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

भाजपाइयों ने सपा, बसपा और एआईएमआईएम के  पार्षदों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
मेरठ। शनिवार को घंटाघर स्थित टाउन हॉल में बुलाई गई नगर निगम की बोर्ड बैठक में सदन की सारी मर्यादाएं उसे समय तार-तार हो गईं, जब बसपा के एक पार्षद ने बीजेपी एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज को तमाचा जड़ दिया। इसके बाद गुस्साए भाजपा पार्षदों ने सपा और बसपा पार्षदों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
भाजपा नेताओं द्वारा इस मामले में कई को नामजद करते हुए देहली गेट थाने में तहरीर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को टाउन हॉल में नगर निगम की बोर्ड बैठक के दौरान बीजेपी की पार्षद रेखा सिंह बढ़े हुए हाउस टैक्स को लेकर अपनी बात रख रही थीं। बताया जाता है इसी दौरान विपक्ष के पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया। जिस पर वहां मौजूद एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने मामला शांत कराना चाहा। आरोप है कि इसी दौरान बसपा पार्षद आशीष चौधरी ने एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज को तमाचा जड़ दिया।
इसके बाद विपक्ष और भाजपा के पार्षदों में हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद पुलिस किसी तरह से हंगामे का कारण बने बसपा पार्षद आशीष चौधरी और सपा पार्षद कीर्ति घोपला को हिरासत में लेकर सड़क पर आई। जहां भाजपा नेताओं ने बीच सड़क पर ही दोनों पार्षदों की जमकर पिटाई की। घटना के बाद जहां विपक्षी दलों के पार्षद सर पर पैर रखकर भागते नजर आए। वहीं, भाजपा नेताओं ने विपक्ष के कई पार्षदों को नामजद करते हुए घटना की तहरीर दी है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram