बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूटा, नीतीश देंगे इस्तीफा

बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूटा, नीतीश देंगे इस्तीफा

बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। खबरें हैं कि अब चार बजे के आसपास नीतीश कुमार राज्यपाल को अपनी इस्तीफा सौंप देंगे। इसके बाद नई सरकार का गठन होगा। जेडीयू और आरजेडी के गठबंधन से नई सरकार बनने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस सरकार में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम की कुर्सी दी जा सकती है।

इसके पहले आपको बता दें कि बिहार में तेजी से राजनीतिक घटनाक्रम बदले और नीतीश कुमार की बीजेपी से दूरियां बढ़ती गईं। एक दो दिनों से ये खबरें आ रहीं थीं कि नीतीश और बीजेपी का साथ टूट जाएगा। आज इन खबरों पर मुहर लग गई। सुबह से ही बिहार की राजधानी पटना में राजनीतिक बैठकों का सिलसिला चल रहा है। नीतीश कुमार ने अपने विधायकों के साथ बैठक की है। इसके साथ ही आरजेडी ने भी अपने विधायकों के साथ बैठक की है।

वहीं सरकार में शामिल बीजेपी अभी वेट एंड वॉच की स्थिती में है। बीजेपी कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी कर रही है। बीजेपी नीतीश कुमार के फैसलों को इंतजार कर रही है।

वहीं बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस ने बड़ी भूमिका निभाई है। नीतीश कुमार और सोनिया गांधी के बीच सीधी बातचीत हुई है। इसके बाद ही ये पूरा घटनाक्रम हुआ है। हालांकि बिहार में कांग्रेस के विधायकों की संख्या बेहद कम है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram