Bihar Police: बिहार सरकार ने निकाली 12वी पास के लिए भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
बिहार पुलिस (Bihar Police) के प्रोहिबिशन डिपार्टमेंट (Prohibition Dept) ने कॉन्स्टेबले (Constables) पदों की भर्ती के लिए नोटीफकेशन जारी कर दिया है। इसके अनुसार बिहार पुलिस में कुल 76 पदों पर भर्तियां होनी है। बता दें कि यह भर्तियां सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) द्वारा की जाएगी। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Bihar Police की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और उससे संबंधित जानकारियां इकट्ठी कर सकते हैं।
इस तारीख से इस तारीख तक करें आवेदन
CSBC Bihar की नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य के प्रोहिबिशन डिपार्टमेंट में कॉन्स्टेबले के पदों पर कुल 76 भर्तियां की जानी है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त 2022 से शुरू हो गई है। जो कि 13 सितंबर 2022 तक चलेगी यानी आवेदन की आखिरी तारीख 13 सितंबर है।
Read More.विदेश में नौकरी का सपना होगा साकार, इस देश में खाली है ये पद, जाने डिटेल्स
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- csbc.bih.nic.in पर जाएं
वेबसाइट की होम पेज पर Prohibition Dept. के लिंक पर जाएं
फिर Prohibition Constables in Prohibition, Excise & Registration Dept., Govt. of Bihar. के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद अब Click here to submit your Online Application. के ऑप्शन पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
योग्यता क्या होनी चाहिए
इन पदों की वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए। बता दें उम्र की गणना 01 जनवरी 2022 से होगी। वहीं उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरुरी है। योग्यता की पूरी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स
उम्मीदवार का जाति प्रमाण पत्र
उम्मीदवार का आय प्रमाण पत्र
उम्मीदवार का आधार कार्ड
उम्मीदवार का मार्कशीट (10 and 12 th)
उम्मीदवार का निवास प्रमाण पत्र
आवेदन शुल्क कितनी है?
ध्यान दें आवेदन प्रक्रिया एप्लीकेशन फीस जमा होने के बाद ही पूर्ण मानी जाएगी। इसमें आवेदन करने वाले General, OBC, EWS की एप्लीकेशन फीस 675 रुपये है। वहीं, ST SC उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के लिए 180 रुपये जमा करने होंगे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review