सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी : CRPF जवान की हत्या करने वाला आतंकी और उसका सरगना गिरफ्तार

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी : CRPF जवान की हत्या करने वाला आतंकी और उसका सरगना गिरफ्तार

दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में सीआरपीएफ के जवान की गोली मारकर हत्या करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से हथियार (पिस्तौल) बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी ने लश्कर के कमांडर आबिद रमजान शेख के निर्देश पर आतंकी वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मामले के सिलसिले में एक ओवर ग्राउंड वर्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने शनिवार की रात छुट्टी पर घर आए सीआरपीएफ जवान की घर में घुसकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया था।

पुलिस ने बताया कि चेक छोटीपोरा गांव में शनिवार रात लगभग साढ़े सात बजे आतंकी आ धमके। उन्होंने छुट्टी पर घर आए जवान मुख्तार अहमद को निशाना बनाया। घर में घुसकर उन्हें गोली मार दी। इसके बाद मौके से भाग निकले। आतंकियों के जाने के बाद परिवार वालों ने उन्हें शोपियां जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram