Sarkari Naukri: कोल इंडिया लिमिटेड में निकली भर्ती, 2 लाख तक होगी सैलरी, यहां करें आवेदन
Sarkari Naukri: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में जॉब करने का सुनहरा मौका है। सीआईएल ने भारत कुकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती (BCCL Recruitment 2022) के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.bcclweb.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती (BCCL Vacancy 2022) के माध्यम से कुल 41 पदों के लिए 29 अक्टूबर 2022 तक आवेदन भरा जाएगा।
उम्र सीमा
सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 42 वर्ष है वहीं सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही हर पद पर उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता दी गई है। डिटेल जानकारी प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ लें।
BCCL Recruitment 2022 Notification
सैलरी
उम्मीदवारों की सैलरी प्रतिमाह 60,000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये दिए जाएंगे।
यहां करें अप्लाई
उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन पत्र जनरल मैनेजर (कार्मिक / ईई), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, कार्यकारी प्रतिष्ठान, कोयला भवन, पोस्ट: कोयला नगर, बीसीसीएल टाउनशिप, जिला धनबाद, झारखंड- 826005 में जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन 29 अक्टूबर को शाम 5.00 बजे या उससे पहले तक जमा कर दें।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review