उत्तराखंड से बड़ी खबर: AAP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली का इस्तीफा, आज BJP में होंगे शामिल

उत्तराखंड से बड़ी खबर: AAP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली का इस्तीफा, आज BJP में होंगे शामिल

देहरादून: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का कुनबा चुनावों में जुटा और चुनावों में हार के बाद कुनबा बिखरने लगा है। आप के प्रदेश अध्यत्र दीपक बाली ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वो आज बीजेपी में शामिल होने जा रहें हैं।

हाल ही में दीपक बाली को पार्टी की कमान सौंपी गई थी। कर्नल अजय कोठियाल के बीजेपी ज्वाइन करने के बाद दीपक बाली पर पार्टी ने भरोसा जताया था लेकिन अब दीपक बाली भी पार्टी को अलविदा कहकर निकल चुके हैं। दीपक बाली ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को अपना इस्तीफा सौंपा है। दीपक बाली ने प्रदेश कार्यकारिणी और मौजूदा कार्यशैली के साथ चलने में असर्मथता व्यक्त की है।

गौरतलब है कि दीपक बाली आप के खासे कद्दावर नेता माने जाते थे। तराई के इलाकों में उनकी अच्छी पकड़ रही है। पार्टी के शुरुआती दिनों में संगठन को खड़ा करने में उन्होंने खासी सक्रियता दिखाई। दीपक बाली अब बीजेपी की सदस्यता लेने जा रहें हैं। आज दोपहर 12.30 पर वो बीजेपी दफ्तर में पार्टी का दामन थामेंगे।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1536389072481943552?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1536389072481943552%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fkhabaruttarakhand.com%2Faam-aadmi-party-state-president-deepak-bali-resigns%2F

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram