बड़ी खबर: यहां 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोलियां और बारूद के बक्से बरामद

बड़ी खबर: यहां 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोलियां और बारूद के बक्से बरामद

हरियाणा: हरियाणा के करनाल में चार संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा गया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में गोलियां और बारूद के बक्से मिले हैं। यह बारूद RDX हो सकता है, ऐसी आशंका जताई गई है। इनके पास से तीन IED बम भी मिले हैं।

बताया जा रहा है कि चारों का संबंध पंजाब के आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से है। इनको पकड़ने के लिए IB पंजाब पुलिस और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था। संदिग्धों की जो गाड़ी है उसकी तलाशी रोबोट की मदद से ली गई क्योंकि उसमें और ज्यादा विस्फोटक होने की आशंका है। इनके पास इतनी गोलियां और बारूद मिला है जिससे ये लोग कई जगहों पर बड़ी वारदातों को अंजाम दे सकते थे।

करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने जानकारी दी है कि पकड़े गए युवकों का नाम गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर, भुपिंदर है। खालिस्तानी आतंकी रिंडा ने ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से फिरोजपुर में ये हथियार भेजे थे। इसमें से तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का रहने वाला है। जो मुख्य आरोपी है उसकी दूसरे आतंकी से जेल में मुलाकात हुई थी।

फिलहाल इनके पास एक देसी पिस्टल, 31 जिंदा और 3 लोहे के बक्से मिले थे। इसमें एक-एक बक्से का वजन लगभग ढाई किलो के आसपास है। संदिग्ध फिलहाल महाराष्ट्र के नांदेड़ जा रहे थे। चारों को IED तेलंगाना भेजना था। जहां सामान पहुंचना था वहां की लोकेशन इनको पाकिस्तान से मिली थी। ये लोग इससे पहले दो जगहों पर IED सप्लाई कर चुके हैं। पकड़े गए चारों संदिग्ध आतंकियों की उम्र 20-25 साल के आसपास है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram