साइबर ठगी का नया तरीका: गैस सिलेंडर बुक कराते ही खाते से निकल गए 11 हजार रुपए

साइबर ठगी का नया तरीका: गैस सिलेंडर बुक कराते ही खाते से निकल गए 11 हजार रुपए
मेरठ। अगर आप गैस सिलेंडर बुक करा रहे है तो ज़रा होशियार हो जाए क्योकि साइबर ठगो ने आपके बैंक अकाउंट पर हाथ साफ़ करने का नया तरीका निकाल लिया है। साइबर ठग गैस बुकिंग की आड़ में आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते है।
साइबर ठगी का यह मामला मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर का है।  यंहा सेक्टर दो के मकान नंबर 548 में रहने वाले हरीश कुमार मल्होत्रा ने  बुधवार को उन्होंने अपनी रसोई गैस का सिलेंडर बुक करने के लिए सविता गैस सर्विस की ऑनलाइन बुकिंग के मोबाइल नंबर पर फोन किया था। हरीश की कॉल उठाने वाले ने हरीश के मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जिसमें कनेक्शन धारी का नाम भरने की बात कही। हरीश ने बताया कि जैसे ही उन्होंने लिंक खोलकर उसमें अपना नाम लिखा तो कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने कॉल कट कर दी। 
इसके बाद हरीश ने दोबारा वही मोबाइल नंबर ट्राई किया , मगर वह नंबर मोबाइल स्विच बताता रहा । उसके बाद  हरीश के खाते से से लगभग 11 हजार रुपए माइनस हो गए लगातार पैसे निकलते देख हरीश ने तुरंत अपना रुख अपने बैंक की तरफ किया और अपना बैंक अकाउंट ब्लॉक करा दिया।  ब्रहस्पतिवार को हरीश नौचंदी थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी है। जिसके बाद साइबर क्राइम की टीम दोषियों का पता लगाने में जुट गयी है।  

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram