डॉक्टर को भैया कहने पर डॉक्टर ने बुला ली पुलिस, फिर किसानों ने किया हंगामा

डॉक्टर को भैया कहने पर डॉक्टर ने बुला ली पुलिस, फिर किसानों ने किया हंगामा

भैया कहने पर भड़के डॉक्टर, जिला अस्पताल में भाकियू का हंगामा
मेरठ जिला अस्पताल में डॉक्टर–मरीज तीखी नोकझोंक, सीएमएस की माफी के बाद शांत हुआ मामला

मेरठ।
सोमवार दोपहर मेरठ जिला अस्पताल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक भाकियू कार्यकर्ता द्वारा डॉक्टर को “भैया” कहकर संबोधित करने पर डॉक्टर नाराज़ हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि डॉक्टर ने सुरक्षा गार्ड बुलाकर मरीज के परिजन को बाहर निकलवा दिया और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बच्ची को दिखाने पहुंचे थे भाकियू जिला सचिव

भाकियू टिकैत के जिला सचिव बिट्टू जंगेठी ने बताया कि वह अपनी छह साल की बेटी शिवांशी को सिर दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीओम से उन्होंने पूछा, “भैया, बच्ची को कितनी देर में देख लेंगे?” इसी बात पर डॉक्टर नाराज़ हो गए और “भैया” कहने पर आपत्ति जताते हुए “सर” कहकर बुलाने की बात कही।

गार्ड बुलाकर बाहर निकाला, पुलिस भी बुलाई

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर डॉक्टर ने गार्ड बुलाकर बिट्टू जंगेठी को बाहर निकलवा दिया। विरोध करने पर पुलिस को भी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही भाकियू जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

सीएमएस ने मांगी माफी, धरना समाप्त

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे सीएमएस योगेश अग्रवाल ने भाकियू कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर माफी मांगी। सीएमएस के आश्वासन के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया, तब जाकर अस्पताल में स्थिति सामान्य हो सकी।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram