Bhadohi: खुद को एसओजी बता ढाई लाख वसूलने वाला पुलिसकर्मी गिरफ्तार
- भदोही जनपद के सुरियावां थाने में मुख्य आरक्षी पद पर है तैनाती
- भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने की बड़ी कार्रवाई
भदोही। भदोही में तैनात एक मुख्य आरक्षी ने खुद को एसओजी बताकर मैनपुरी के कारोबारी को अवैध हिरासत में लेकर दो लाख 30 हजार रुपए वसूल लिया। मामले का पता चलते ही भदोही पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने आरोपी पुलिसकर्मी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक भदोही जनपद के सुरियावां थाने में तैनात मुख्य आरक्षी सुरेंद्र प्रताप पर आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से मैनपुरी के रहने वाले गिरीश कुमार की पत्नी ने 2 लाख 30 हजार रुपए वसूलने का आरोप लगाया था। शिकायत की गई थी कि मुख्य आरक्षी सुरेंद्र प्रताप ने उनके पति को वाराणसी स्टेशन से उठाकर हिरासत में ले लिया और आपराधिक मामले में संलिप्त होने के झूठे आरोप लगाकर पैसों की वसूली की है।
जानकारी के मुताबिक मैनपुरी के पुरावली थाना क्षेत्र के नेरला उसरपट्टी निवासी गिरीश कुमार अपनी पत्नी के साथ अप्रैल में अपने किसी काम से वाराणसी आए थे। उसी दौरान वाराणसी रेलवे स्टेशन पर खुद को एसओजी बताकर सिपाही सुरेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें अपने तीन-चार साथियों के साथ हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनकी पत्नी से छोड़ने के लिए 2.30 हजार रुपये की मांग की। गिरीश की पत्नी ने गूगल पे से उनके खाते में उक्त रकम भेज दी। गिरीश की पत्नी ने इसकी शिकायत 25 अप्रैल को आईजीआरएस पोर्टल पर की।
शिकायत के बाद भदोही की एसपी डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने डिप्टी एसपी को जांच सौंपी थी। पुलिस ने बताया कि जांच में जो शिकायत की गई वह सही पाई गई। इसके बाद मुख्य आरक्षी सुरेंद्र प्रताप पर सुरियावां थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review