पाप का घड़ा भर गया विधायक का - नरेश टिकैत 

पाप का घड़ा भर गया विधायक का - नरेश टिकैत 

मुज़फ्फरनगर : किसानो की राजधानी सिसोली में शनिवार दोपहर भाजपा विधायक उमेश मलिक के काफिले पर हुए हमले के बाद जंहा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ,कौशल विकाश मंत्री कपिलदेव अग्रवाल समेत जनपद के सभी भाजपा नेता सैकड़ो कार्य कर्ताओ के साथ भौरा कलां पुलिस स्टेशन का घेराव कर आरोपियों की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे है वंही भाजपा विधायक पर हमले में भारतीय किसान यूनियन के कार्य कर्ताओ का नाम आने के बाद भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत अपने सैकड़ो समर्थको के साथ सिसोली स्तिथ अपने घेर में पंचायत कर आर पार की लड़ाई का मुंड बनाये हुए है। पंचायत में अपने समर्थको को सम्बोधित करते हुए नरेश टिकैत ने कहा की आज जो भाजपा विधायक की गाड़ी पर कालिख पोती गयी है वो भाजपा विधायक को चेतावनी है समझ ले ये ये इनके लिए शुभ लक्षण नहीं है। इन्हे पता नहीं था की इस तरह की बात होगी। हमने ये घोषणा कर दी की अगर यो बालियान खाप में घुस जा तो इसके साथ कुछ भी हो सकता है। गांव सब अपने है। इस विधायक का पाप का घड़ा भर गया है कहा तक बचेगा यो। इसी सिसोली से उमेश मलिक को 6 हजार वोट मिली थी केवल दो गांव हरा देते इसे सिसोली और मुंडभर .इस बार हरा दो इसे। सही बात तो पता नहीं किसने किया लेकिन मुकदमा तो मेरे पर भी दर्ज होगा। नरेश टिकैत ने इस पुरे मामले में सफाई देते हुए बताया है की हमारे सांसद और क्षेत्रीय विधायक जो है पता नहीं उन्हें किसने बुलाया .किस प्रोग्राम में आये थे। लेकिन आज उन्होंने गांव वालो के साथ गली गलोच की फिर बच्चो ने भी कुछ कह दिया होगा। अब किसान भाजपा के झंडे भी देखना पसंद नहीं करते हमने वोट दी उसे लेकिन कोई अच्छा काम नहीं किया। भारतीय किसान यूनियन कोई तालिबानी संगठन नहीं है जो इस घटना की जिम्मेदारी लेगी। हमें तो ये पता चला की विधायक अपनी गाड़ी की सर्विस करा कर लाया वंही किसी ने लगा दिया होगा कालिस गांव के बच्चो के नाम लिखवा दिए मुक़दमे में ऐसे थोड़ी न जेल जाने देंगे हम अपने बच्चो को। गौरतलब है कि शनिवार दोपहर भाजपा विधायक उमेश मलिक जब सिसौली में आयोजित जन कल्याण समिति के एक कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे थे तभी भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ भाजपा विधायक उमेश मलिक के साथ धक्का-मुक्की की बल्कि उग्र भीड़ ने विधायक के काफिले पर पथराव कर गाड़ियों को चकनाचूर कर दिया भारतीय किसान यूनियन के समर्थक नहीं रुके उन्होंने उमेश मलिक की गाड़ी पर काला तेल डालकर गाड़ी पर पथराव भी कर डाला जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई किसी तरह विधायक की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने उमेश मलिक को भीड़ से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जहां से विधायक भोरा कलां पुलिस स्टेशन आ गए।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram