एमपी के पन्ना से चोरी हुआ 32 कैरेट का बेशकीमती हीरा
देश दुनिया मे बेशकीमती हीरों के लिए विख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हीरा चोरी होने की वारदात सामने आई है। दहलान चौकी स्थित हीरा खदान में लगभग 32 कैरेट का बेशकीमती हीरा चोरी होने का मामला सामने आया है। इसके बाद से खनिज विभाग में हड़कंप मचा है।
मीडिया के अनुसार उदय प्रकाश त्रिपाठी हीरा कार्यालय से पट्टा बनवा कर दहलान चौकी में जयपाल सिंह पाल उर्फ बड़े नाना के खेत में खदान संचालित कर रहे थे।
बता दें कि 15 नवंबर को उनके मजदूर राजा कौंदर को 32 कैरेट का हीरा मिला था, जिसे खेत मालिक जयपाल के रिश्तेदार महिपाल पाल उर्फ छोटे नाना ने देखने के लिए ले लिया था।
महिपाल हीरे को अपने साथ लेकर चला गया। जब खदान संचालक उदय प्रकाश को हीरे के बारे में उससे पूछा तो उसने कुछ भी बताने से मना किया दिया था।
हीरा चोरी होनी की शिकायत मिलने के बाद खनिज अधिकारी रवि पटेल जयपाल के घर पहुंचे, सबसे पहले तो जयपाल को पकड़ा। उसके बाद टीम को देख कमरे में छुपे महिपाल को गेट तोड़ कर पकड़ा। हालांकि, दोनों का यही कहना है कि हम निर्दोष हैं।
यह है खदान संचालक का कहना
जयपाल ने 9 नवंबर को उसके खेत का पट्टा बनवाया था, जिसमें काम चल रहा है। इस खदान में खुदाई के दौरान करीब 30-32 कैरेट का हीरा मेरे मजदूर को मिल था। उससे वह हीरा खेत महिपाल ने ले लिया था और अब वह उसे लौटा नहीं रहा है। हमने खनिज अधिकारी को इस बात की लिखित शिकायत की है, मेरी मांग है कि मामले की जांच हो और मुझे हीरा वापस मिले।
यह है मजदूर का कहना
वहीं श्रमिक राजा कौंदर का कहना है कि मुझे खेत में हीरा मिला था। वहीं महिपाल मौजूद था। मुझसे यह कहकर हीरा ले लिया कि देखकर वापस करता हूं, मगर, वह हीरा लेकर खेत से चला गया। मुझसे कहा था कि इस बारे में पूछा तो कहने लगा कि पत्थर गिरा है। मुझसे कहने लगे कि इसके बारे में त्रिपाठी को नहीं बताना।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review