मार्च में 12 दिन बैंकों कि रहेगी छुट्टी, होली सहित इन दिनों में रहेगा अवकाश
फरवरी का महीना खत्म होने के बाद मार्च शुरू हो जाएगा। अगर आपका बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो ये खबर आपके लिए है। याद रहे मार्च में 12 दिन (Bank Holidays March 2023) बैंक बंद रहने वाले हैं। मार्च में होली (Holi 2023) समेत कई त्योहार पड़ रहे हैं। इन त्योहारों के साथ रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 6 साप्ताहिक छुट्टियां (Bank Holiday) शामिल हैं। बैंकों में महीने के पहले और तीसरे शनिवार को काम जारी रहता है। बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी (Bank Holiday) रहती है। मार्च में होली और श्री राम नवमी सहित कई छुट्टियां शामिल हैं। ऐसे में आप अपने बैंक से संबंधित काम बिना देरी किए जल्द से जल्द पूरा कर लें। यहां हम आपको मार्च में बैंकों के अवकाश की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
मार्च 2023 में इन तारीखों पर बंद हैं बैंक
3 मार्च (शुक्रवार)- चापचर कुट- मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे
5 मार्च - रविवार को बैंक बंद रहेंगे
7 मार्च (मंगलवार)- होली/ होलिका दहन/धुलंडी/डोल जात्रा- महाराष्ट्र, असम, राजस्थान, श्रीनगर, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू, श्रीनगर, तेलंगाना और झारखंड में बैंक बंद हैं
8 मार्च (बुधवार)- होली/होली दूसरा दिन- धुलेटी/याओसंग दूसरा दिन: त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बेंगा में बैंक बंद रहेंगे
9 मार्च- गुरुवार- (होली)- बिहार में बैंक बंद हैं
11 मार्च - महीने का दूसरा शनिवार
12 मार्च - रविवार
19 मार्च - रविवार
22 मार्च- (बुधवार)- गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/बिहार दिवस/साजिबु नोंगमापनबा (चेराओबा)/तेलुगु नववर्ष दिवस/पहला नवरात्र- महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, गोवा, बिहार और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
25 मार्च - चौथा रविवार
26 मार्च - रविवार
30 मार्च - श्री राम नवमी
नेट बैंकिंग से कर सकेंगे काम
बैंकों में छुट्टियां भले हों, लेकिन नेट और मोबाइल बैंकिंग के जरिए आप घर बैठे अपने काम निपटा सकेंगे। बैंकों में ये सुविधाएं 24 घंटे ऑन रहेंगे। हालांकि एटीएम में कैश की काफी किल्लत होने की आशंका है। ऐसे में आप छुट्टियों से पहले कैश निकालकर रख सकते हैं।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review