बाबा नीब करौरी ने बताये उन संकेतों को जिनसे आपके जीवन में आने वाले हैं ‘अच्छे दिन’

बाबा नीब करौरी ने बताये उन संकेतों को जिनसे आपके जीवन में आने वाले हैं ‘अच्छे दिन’

बाबा नीब करौरी के प्रति लोगों में अपार श्रद्धा है। बाबा भगवान हनुमान के परम भक्त थे। उन्होंने हनुमान जी के अनेक मंदिर मनाए। लेकिन बाबा के भक्त बाबा जी को भी भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं। हालांकि बाबा खुद को साधारण व्यक्ति मानते थे और किसी भी भक्त या अनुयायी को अपने पैर भी छूने नहीं देते थे। 

बाबा नीब करौरी ने अनेक लोगों का जीवन बदल दिया। स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग, बराक ओबामा, जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली व इस कड़ी में हाल में जुड़ीं, बुरे दौर से गुजरते हुए भी बाबा का नाम लेकर देश के लिए विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक लाने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन जैसे नामों की लंबी श्रृंखला है।  

कहा जाता है कि एक समय में एक से अधिक स्थानों पर मौजूद रहने और अचानक गायब होकर कहीं और प्रकट रहने की सिद्धि प्राप्त बाबा नीब करौरी आज भी स्वयं लोगों को अपने कैंची धाम बुलाते हैं। इसके लिए स्वप्न में स्वयं बाबा के या बंदरों के दर्शन होने लगते हैं। यह भी पढ़ें : धनी बनना चाहते हैं तो जानें बाबा नीब करौरी द्वारा बताए धनी बनने के तीन उपाय

बाबा ने अपने भक्तों को धनी होने के उपाय बताने के साथ जीवन में अच्छे दिन आने से पहले दिखने वाले संकेतों की जानकारी भी दी थी।

इन्हीं उपायों को हम आपके सामने रखने जा रहे हैं...

साधु-संत: अचानक आपको साधु-संतों के दर्शन हो जाएं तो समझिए कि भगवान की कृपा आप पर बरसने वाली है और आपका सोया हुआ भाग्य जागने वाला है। नीब करौरी बाबा कहते हैं कि साधु संतों का दिखना इस बात का संकेत है कि उन्हें ईश्वर द्वारा देवदूत के रूप में भेजा गया है। इसलिए यह संकेत भी है कि आप जिन परेशानियों से अब तक घिरे हुए थे वह जल्द ही समाप्त होने वाले हैं।

भक्ति में बहने लगे आंसू: भगवान की भक्ति करते हुए या कीर्तन-भजन के दौरान अगर आपके आंखों से आंसू बहने लगें तो इसे भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको स्वयं ईश्वर द्वारा पुकारा गया है। ऐसे में आपको पूजा-पाठ करनी चाहिए और ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। इससे जीवन की समस्त परेशानियां दूर हो जाएंगी।

पशु-पक्षी: अगर पशु-पक्षी आपके घर पर आएं तो इसे भी बहुत अच्छा माना गया है। अगर पक्षी आपके घर के भीतर प्रवेश कर जाएं तो यह शुभ संकेत होता है। इससे जीवन में मौजूद नकारात्मकताओं का अंत होता है और लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होते हैं।

पितरों का स्वप्न में खुश नजर आना: अगर आपको सपने में अपने मृत पितरों के दर्शन होते हैं तो समझिए कि पितर आपको आशीर्वाद दे रहे हैं और आपका अच्छा समय आने वाला है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सपने में पितर दुःखी या रोते हुए न दिखाई दें। पितरों का अच्छी मुद्रा में दिखना ही शुभ संकेत माना जाता है।

Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।

हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।

लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है

अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

Write a Review

Comments

  • S Sonu kumar Kihfv hhfv
  • J Jagdish Chandra rathore Good
  • A Ashok Sax
  • D Devendra Kumar Bsp
  • S Sri bhagwan क्या इंडिया वाले यही सब सहने के लिये पैदा हुए है नितिन गडकरी साहब , कंपनी पर ऐसा फाइन लगाओ दूसरे भी याद रखे
  • P Pankaj kumar पुलिस
  • M Manish kumar parjapity Superb
  • P Pankaj kumar Jay shri ram