राज्यसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर गरमाई सियासत, अमित शाह ने चिदंबरम को घेरा
नई दिल्ली —
राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर हुई विशेष बहस के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम पर तीखा हमला बोला। शाह ने चिदंबरम के उस बयान को आड़े हाथों लिया, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन को निर्णायक मानने से इनकार किया था।
अमित शाह ने कहा, “चिदंबरम साहब ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर निर्णायक नहीं था। मैं पूछना चाहता हूं — क्या 1965 की लड़ाई निर्णायक थी? फिर आतंकवाद क्यों फैला? क्या 1971 की लड़ाई निर्णायक थी? फिर आतंकवाद क्यों फैला?”
शाह ने कहा, “जब तक दुश्मन डरता नहीं या सुधरता नहीं, तब तक निर्णायक अंत नहीं आता। इतने सालों में डराने की कोई प्रक्रिया ही नहीं थी, फिर क्यों डरता दुश्मन? लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए खौफ पैदा किया है।”
अमित शाह ने कांग्रेस नेताओं पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “मुंबई हमले को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह तो आरएसएस ने कराया है। हिंदू आतंक का शिगूफा किसने छोड़ा? मैं गर्व से कहता हूं, हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता।”
इससे पहले कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने अपने संबोधन में कहा था, “अगर आप मुझसे पूछें कि क्या ऑपरेशन सिंदूर मजबूत और सफल था? तो मैं कहूंगा हां। लेकिन क्या यह निर्णायक था? इसका उत्तर समय देगा।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर यह इतना सफल ऑपरेशन था, तो फिर पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम क्यों स्वीकार किया गया?
चिदंबरम ने सेना की सराहना करते हुए सरकार से यह भी पूछा कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद की निंदा तो हुई, लेकिन किसी ने पाकिस्तान का नाम क्यों नहीं लिया?
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में यह बहस एक बार फिर केंद्र और विपक्ष के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और आतंकवाद को लेकर दृष्टिकोण की गहराई को उजागर करती है।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review