योगी आदित्यनाथ की जीत से उनके गांव में खुशी की लहर, पूरी हुई बहन की प्रार्थना
देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीत के बाद उत्तराखंड में उनके पैतृक गांव में भी खुशी की लहर है। उनके स्वजनों में उत्साह का माहौल है।
मूलगांव जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लाक के अंतर्गत पंचुर गांव में उनकी जीत से खुशी और उत्साह की लहर है। योगी आदित्यनाथ के घर में मां सावित्री देवी और अन्य स्वजन पूरे दिन टेलीविजन में उत्तर प्रदेश के चुनाव का अपडेट लेते रहे। उत्तर प्रदेश में फिर से योगी सरकार के बहुमत में आने के बाद पूरा गांव में खुशी से झूम उठा। ग्रामीणों ने उनके घर पहुंचकर स्वजन को गुलाल लगाकर खुशी मनाई।
कोठार गांव में रहने वाले योगी आदित्यनाथ की बड़ी बहन शशि पयाल अपने पति पूरण सिंह पयाल के साथ नीलकंठ मंदिर के समीप प्रसाद और खाने पीने के सामान की दुकान चलाती है। पास में ही पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर और कुछ ही दूरी पर माता भुवनेश्वरी का मंदिर स्थित है। माता भुवनेश्वरी उनकी कुलदेवी है। चुनाव के दौरान शशि पयाल अपने भाई योगी आदित्यनाथ की सफलता के लिए भगवान भोलेनाथ और माता भुवनेश्वरी से प्रार्थना करती थी। उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम आने के बाद योगी आदित्यनाथ की बहन शशि और बहनोई पूरण पायल ने उत्तर प्रदेश की जनता का आभार जताया।
उनके घर में सुबह आठ बजे से ही परिवार के लोग टेलीविजन के आगे उत्तर प्रदेश के रुझान देखने के लिए बैठ गए। टेलीविजन के माध्यम से योगी आदित्यनाथ और भाजपा की जीत की समाचार मिलने पर बुजुर्ग मां की आंखें अपने बेटे की सफलता देख कर हर्षित हो रही थी। चुनाव परिणाम आने के बाद जब यह स्पष्ट हो गया कि योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे । दोपहर बाद गांव के कई लोग घर में बधाई देने आने लगे। योगी आदित्यनाथ की मां और भाई ने सभी गांव वालों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है

















































Write a Review