अंकिता मर्डर केस…पोस्टमोर्टम में सामने आया सच, डूबने से हुई अंकिता की मौत, लेकिन उससे पहले….!
श्रीनगर गढ़वाल: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AIIMS) ऋषिकेश के शव विच्छेदन गृह में अंकिता भंडारी के शव का शनिवार को करीब पांच घंटे तक पोस्टमार्टम चला। जांच के लिए बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है। इसके बाद शव पिता के सुपुर्द कर दिया गया। जिसकी प्राथमिक रिपोर्ट पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। इसमें अंकिता के शरीर पर मृत्यु से पूर्व चोट के निशान बताए गए हैं। मृत्यु का प्रथमदृष्टया कारण पानी में गिरकर दम घुटना मौत होना बताया गया है। विस्तृत रिपोर्ट सोमवार तक मिलेगी।
अंकिता के शरीर पर देखे गए चोट के निशान....
चीला पावर हाउस बैराज से शनिवार को सुबह अंकिता भंडारी का शव बरामद होने के बाद जब उसके पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी पहचान कर रहे थे तो वहां पर बड़ी संख्या में प्रत्यक्षदर्शी मौजूद थे।
प्रत्यक्षदर्शी में से कई लोग पोस्टमार्टम के वक्त भी यहां मौजूद रहे।
इन लोग का कहना है कि हमने अंकिता के पार्थिव शरीर को नजदीक से देखा है।
उसका एक दांत टूटा, एक आंख में सूजन थी।
जबकि हाथ पर भी चोट का निशान था।
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में अपर पुलिस अधीक्षक शेखर सुयाल ने जो जानकारी दी थी, उसके मुताबिक भी आरोपितों ने अंकिता की हत्या करने से पूर्व पीटा था।
उन्होंंने कहा था कि उसके शरीर पर चोट के निशान पिटाई के थे या नहर में डूबने के बाद आए, यह विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा।
सुबह करीब 11:00 बजे पोस्टमार्टम शुरू हुआ, शाम चार बजे तक पोस्टमार्टम चला। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि चार चिकित्सकों के पैनल में दो फैकल्टी (आचार्य) और दो रेजीडेंट चिकित्सक को शामिल रहे।
Bhartiyavani.com ( भारतीय वाणी ) एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। यह 2019 में स्थापित हुई और इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताजा खबरें और समाज से जुड़े सभी पहलुओं को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है।
हमारी वेबसाइट एक रजिस्टर्ड वेबसाइट है जो कि भारत सरकार द्वारा MSME (ministry of micro small and medium enterprises) से सर्टिफाइड है।
लगभग 1 करोड़ से अधिक व्यूज के साथ लगभग २० लाख से अधिक दर्शक हमारे साथ जुड़ चुके है
अपने किसी भी सुझाव के लिए आप हमारी ईमेल आईड bhartiyawani@gmail.com पर संपर्क कर सकते है या फिर हमारे व्हाट्सअप नंबर 8979456781 पर संपर्क कर सकते है


















































Write a Review